police inspector bad touch with woman police in bihar थानेदार ने कार में महिला पुलिस को गंदे तरीके से छुआ, शिकायत के बाद ऐक्शन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थानेदार ने कार में महिला पुलिस को गंदे तरीके से छुआ, शिकायत के बाद ऐक्शन

महिला सिपाही ने शिकायत की थी कि वह छुट्टी के बाद घर से लौट रही थी। इसके बाद थानेदार उसे लेने खुद ही निजी कार से ढोली स्टेशन चले आए। आरोप है कि महिला सिपाही को कार से लेकर आ रहे थानेदार ने रास्ते में बैड टच किया।

Tue, 25 Feb 2025 06:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
थानेदार ने कार में महिला पुलिस को गंदे तरीके से छुआ, शिकायत के बाद ऐक्शन

बिहार में एक थानेदार पर महिला पुलिसकर्मी को बैड टच करने का आरोप लगा है। मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाने के थानेदार शशि रंजन कुमार को एसएसपी सुशील कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। शशिरंजन पर थाने में पदस्थापित एक महिला पुलिस कर्मी ने बैड टच करने का आरोप लगाया था। इसकी जांच के लिए एसएसपी ने ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में टीम बनाई थी। टीम में उनके अलावा महिला डीएसपी सीमा देवी और एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार को शामिल किया गया था।

हत्था थाने के अपर थानेदार शोहित यादव फिलहाल वहां के प्रभारी होंगे। अब यह बताया जा रहा है कि टीम की रिपोर्ट में बैड टच को सत्य बताया गया होगा तो तत्कालीन थानेदार पर एफआईआर भी हो सकती है। महिला सिपाही ने शिकायत की थी कि वह छुट्टी के बाद घर से लौट रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हड़ताली मोड, जेपी गंगा पथ पर वाहनों की नो एंट्री, पटना में बदली ट्रैफिक व्यवस्था
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दाल तड़का में से कीड़ा निकाल परोस दिया, मीड डे मील खाकर 80 छात्र बीमार; हड़कंप

ढोली स्टेशन पर ट्रेन से उतरी तो हत्था थानेदार को कॉल कर आग्रह किया कि सकरा थाने की गश्ती को बोल दिया जाए कि उसे स्टेशन से पीक कर ले। रास्ते में हत्था थाना के बॉर्डर पर सकरा की गश्ती टीम जाएगी तो वह वहां से हत्था चली जाएगी। इसके बाद थानेदार उसे लेने खुद ही निजी कार से ढोली स्टेशन चले आए। आरोप है कि महिला सिपाही को कार से लेकर आ रहे थानेदार ने रास्ते में बैड टच किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठेका मिलने पर पेटी कांट्रेक्टर से सड़क बनवाने पर होगा ऐक्शन, ठेकेदारों पर सख्ती
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।