PM Modi congratulated Bhojpuri players Khelo India Youth Games 2025 started रऊआ खिलाड़ी लोगन के... पीएम मोदी ने भोजपुरी में दी बधाई, 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का आगाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रऊआ खिलाड़ी लोगन के... पीएम मोदी ने भोजपुरी में दी बधाई, 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का आगाज

बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होने खिलाड़ियों को भोजपुरी में बधाई दी। पीएम ने कहा कि जो जितना खेलेगा वह उतना ही खिलेगा।

Sun, 4 May 2025 07:53 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
रऊआ खिलाड़ी लोगन के... पीएम मोदी ने भोजपुरी में दी बधाई, 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पाटलिपुत्र खेल परिसर में खेलो इंडिया यूथ गेम 2025 का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि देशभर के खिलाड़ी बिहार से अच्छी यादें लेकर लौटेंगे। इस दौरान उन्होने भोजपुरी में खिलाड़ियों को बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा कि खेल का मैदान सिर्फ अब खिलाड़ियों की खेलने की जगह नहीं है, बल्कि रोजगार के भी साधन बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।जो जितना खेलेगा वह उतना ही खिलेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि खेल के विकास में बिहार सरकार पहले से ही योजना बनाकर काम कर रही है। अब, केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे विकास कार्य और तेज होंगे। राज्य में मेडल लाओ, नौकरी पाओ की स्कीम चल रही है। इस योजना का 300 से ज्यादा खिलाड़ियो को लाभ मिल चुका है। राजगीर में खेल विश्वविद्यालय खुल चुका है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल का विकास तेजी से हो रहा है।

आपको बता दें बिहार में पहली बार ओलंपिक की तर्ज पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य आगाज हुआ है। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, दोनों डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत तमाम मंत्री और आलाधिकारी मौजूद रहे। 4 मई से 15 मई तक बिहार के पांच जिले पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय और भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की स्पर्धाएं होंगी। इनमें सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और उनके सपोर्ट स्टाफ शिरकत कर रहे हैं। बिहार के भी 450 खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेलो इंडिया गेम्स का रंगारंग आगाज और खेल देखने के लिए दर्शकों का प्रवेश दो नंबर गेट से नि:शुल्क है। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्शकों के लिए बैठने की क्षमता 15 से 20 हजार की है। खेलों का लाइव प्रशासन डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। दर्शकों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजार किए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।