people will see film on prime minister narendra modi bjp sent chalo jeete hai rath before bihar assembly elections बिहार चुनाव से पहले लोग देखेंगे PM मोदी के बचपन पर बनी फिल्म, बीजेपी ने रवाना किया 'चलो जीते हैं' रथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले लोग देखेंगे PM मोदी के बचपन पर बनी फिल्म, बीजेपी ने रवाना किया 'चलो जीते हैं' रथ

बीजेपी ने कहा, 'यह फिल्म हर नागरिक को यह सिखाएगी कि कठिनाइयों से जूझकर भी सेवा, संघर्ष और संकल्प की राह चुनने वाला ही समाज का सच्चा सेवक होता है। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान समाज में नई सोच और नई ऊर्जा भरने वाला है।'

Tue, 16 Sep 2025 12:58 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले लोग देखेंगे PM मोदी के बचपन पर बनी फिल्म, बीजेपी ने रवाना किया 'चलो जीते हैं' रथ

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस वक्त चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी बिहार के सभी 243 विधानसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन पर बनी फिल्म को लोगों को दिखाएगी। मंगलवार को बीजेपी ने 'चलो जीते हैं' रथ को पटना से रवाना किया है। चुनाव को देखते हुए मिशन बिहार को देखते हुए इसे बीजेपी का नया अभियान बताया जा रहा है।

दरअसल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। बीजेपी इसे सेवा पखवाड़ा के तौर पर मना रही है। बिहार बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर अपने इस अभियान की जानकारी दी है। बीजेपी ने लिखा, 'सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हर विधानसभा क्षेत्र तक जाने के लिए गांधी मैदान, पटना से “चलो जीतें हैं” अभियान के तहत 243 सेवा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में राष्ट्रीय पार्टियों के पांच साल में घट गए वोट, RJD का बढ़ा

ये सेवा रथ केवल वाहनों का काफिला नहीं हैं, बल्कि यह संगठन के उस विचार का प्रतीक हैं, जिसमें हर नागरिक तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुँचाने का संकल्प है। आने वाले दिनों में ये रथ बिहार के हर गांव, हर गली और हर मोहल्ले तक जाकर जनता को यह अहसास कराएँगे कि राजनीति का असली उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि समाज की सेवा और अंतिम व्यक्ति तक बदलाव पहुँचाना है।

इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी बचपन और संघर्षों पर आधारित फिल्म “चलो जीते हैं” भी बिहार की सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शित की जाएगी। यह फिल्म हर नागरिक को यह सिखाएगी कि कठिनाइयों से जूझकर भी सेवा, संघर्ष और संकल्प की राह चुनने वाला ही समाज का सच्चा सेवक होता है। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान समाज में नई सोच और नई ऊर्जा भरने वाला है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में RJD का युवाओं पर दांव, उम्रदराज नेताओं का टिकट काटने का फैसला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।