Transport Department Launches Free Mobile Number Update for Vehicle Owners गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी; अब फ्री में अपडेट होगा मोबाइल नंबर, Patna Hindi News - Hindustan
More

गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी; अब फ्री में अपडेट होगा मोबाइल नंबर

बिहार परिवहन विभाग ने गाड़ी मालिकों के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा parivahan.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Mon, 29 Sep 2025 04:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
गाड़ी मालिकों के लिए खुशखबरी; अब फ्री में अपडेट होगा मोबाइल नंबर

परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों के लिए एक नई पहल शुरू की है, जिसमें रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) में मोबाइल नंबर मुफ्त में अपडेट किया जा सकता है। यह सुविधा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर मौजूद है। इससे वाहन मालिकों को पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, टैक्स, बीमा और चालान जैसी जरूरी जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार मोबाइल नंबर आधार से लिंक होने पर चालान, बीमा, टैक्स और वाहन ट्रांसफर की जानकारी सीधे आपके फोन पर आ जाएगी। इससे गलत पते या नंबर की वजह से होने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाएगी। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट या नजदीकी डीटीओ ऑफिस में जाकर मुफ्त में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद अपडेट योर मोबाइल नंबर ऑप्शन चुनना होगा।

आरसी के लिए वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए सारथी क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और रजिस्ट्रेशन डेट डालना होगा। 'शो डिटेल्स' पर क्लिक कर मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा। ओटीपी मिलने के बाद नंबर अपडेट हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।