पूर्व विधायक अनंत सिंह को हाई कोर्ट से मिली जमानत
पटना हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को पंचमहला गोलीबारी मामले में जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा ने सुनवाई के बाद सोमवार को यह फैसला सुनाया। अनंत सिंह मंगलवार को जेल से रिहा होंगे। उनके...

पटना हाईकोर्ट ने चर्चित पंचमहला गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा की एकलपीठ ने मामले पर सुनवाई के बाद सोमवार को जमानत दी। अनंत सिंह मंगलवार को जेल से बाहर आएंगे। गौरतलब है कि गत 22 जनवरी को जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगा दिया तब मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। मुकेश पर आरोप लगाया गया कि उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था और 68 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू से बात करने नौरंगा गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलिबारी हुई।
करीब 70 राउंड फायरिंग हुई। 23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया गया। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। एक मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी। दूसरे मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया। समर्थकों में खुशी की लहर पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। बाढ़ और मोकामा तो जश्न मनाया गया। अनंत सिंह के समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और पटाखा चलाकर खुशी का इजहार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन