Indian Government Approves 19 New Kendriya Vidyalayas in Bihar प्रदेश को मिले 19 नए केंद्रीय विद्यालय; 16 जिलों में शिक्षा का नया अध्याय, Patna Hindi News - Hindustan
More

प्रदेश को मिले 19 नए केंद्रीय विद्यालय; 16 जिलों में शिक्षा का नया अध्याय

केंद्र सरकार ने बिहार के 16 जिलों में 19 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने 14 जिलों में 17 विद्यालयों के लिए जमीन का प्रस्ताव भेजा था। केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से राज्य के सभी 38 जिलों में 72 केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे।

Sat, 4 Oct 2025 03:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
प्रदेश को मिले 19 नए केंद्रीय विद्यालय; 16 जिलों में शिक्षा का नया अध्याय

केंद्र सरकार ने बिहार के 16 जिलों में 19 नये केंद्रीय विद्यालय स्थापना की स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से 14 जिलों में 17 केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया था। जबकि आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) ने कटिहार और एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) ने सीतामढ़ी में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया था। नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से राज्य के सभी 38 जिलों में 72 केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे।

अभी राज्य में 53 केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार ने निःशुल्क जमीन दी है। तत्काल नए केंद्रीय विद्यालयों के संचालन के लिए अस्थायी तौर पर भवन भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जहां नये केन्द्रीय विद्यालय खुलेंगे उनमें अभी मधुबनी, शेखपुरा, कैमूर, अरवल और मधेपुरा में जिले में एक भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है।

14 जिलों में से पटना, नालंदा और मधुबनी में दो-दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की सहमति मिली है, जबकि मुंगेर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, गया, भागलपुर, कैमूर, मधेपुरा, शेखपुरा, दरभंगा और अरवल में एक-एक नया केंद्रीय विद्यालय खुलेगा। अभी पटना में पांच केवी हैं, दो और नये को मिलाकर अब इनकी संख्या इस जिले में सात हो जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।