Congress Finalizes Candidates for Assembly Elections in Delhi Meeting बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक; नए चेहरे पर फोकस, Patna Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक; नए चेहरे पर फोकस

कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले अपने कोटे की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने में जुटी है। रविवार को नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की चौथी बैठक हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए हैं। 

Mon, 29 Sep 2025 04:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक; नए चेहरे पर फोकस

विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस अपने कोटे की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप देने में लगी है। रविवार को नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की चौथी बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन अजय माकन ने की। करीब सात घंटे चली इस मैराथन बैठक में आब्जर्वर और सर्वे रिपोर्ट पर विचार किया गया।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, मौजूदा 19 विधायकों सहित करीब 40 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के नजदीक पहुंच गई है। पार्टी नए चेहरों को भी मैदान में उतारने के पक्ष में है। कुछ मौजूदा विधायकों को अन्य विधानसभा सीटों पर उतारा जा सकता है, और जिन विधायकों के खिलाफ नाराजगी है, उन सीटों पर भी विचार हुआ है। सहयोगियों के हिस्से वाली कुछ सीटों पर भी चर्चा की गई, और कांग्रेस कई नई सीटों पर दावा कर रही है।

बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच अभी तक सीटों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। कांग्रेस अपने कोटे की 70 सीट के अलावा कुछ और सीटों पर भी नजर बनाए हुए है। पार्टी के नेता ने कहा कि सीट बंटवारे के ऐलान के बाद ही कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान जल्द से जल्द अपने हिस्से वाली सीटों पर नाम तय करना चाहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।