BJP President Criticizes Rahul Gandhi for Congress s Historical Failures in Bihar राहुल गांधी कांग्रेस की नाव डुबोने आए हैं : जायसवाल, Patna Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी कांग्रेस की नाव डुबोने आए हैं : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिहार में कांग्रेस को नुकसान पहुँचाने आए हैं। उन्होंने कांग्रेस की 65 सालों की सरकार के दौरान दलितों की स्थिति और...

Thu, 15 May 2025 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
राहुल गांधी कांग्रेस की नाव डुबोने आए हैं : जायसवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि राहुल गांधी बिहार में कांग्रेस की नाव डुबोने आए हैं। कांग्रेस ने देश में 65 वर्षों तक राज किया और दलितों की हालत और बदतर होती गयी। बिहार की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। डॉ. जायसवाल ने गुरुवार को बयान जारी कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि आज कांग्रेस और राहुल गांधी के पूर्वजों के उसी कारनामे का नतीजा रहा कि हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर छात्रावास जाकर बाबा साहेब को वोट का जरिया समझने वाले राहुल गांधी पहले इसका जवाब दें कि कांग्रेस के शासन में बाबा साहेब आंबेडकर को प्रताड़ित कर इस्तीफा के लिए क्यों मजबूर किया? जब आंबेडकर चुनाव लड़ रहे थे तो खुद पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उनके खिलाफ क्यों प्रचार किया।

राहुल गांधी के पूर्वजों और कांग्रेस ने बाबासाहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।