Bihar Deputy CM Confirms No Vacancy for Chief Minister Asserts NDA s Unity Ahead of Elections नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी रहेंगे : सम्राट, Patna Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी रहेंगे : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। एनडीए एकजुट है और 2025 के चुनाव में विपक्ष की हार तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि...

Wed, 16 April 2025 06:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी रहेंगे : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है। मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार आसीन हैं और आगे भी वे ही सीएम रहेंगे। बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए एकजुट है। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम चुनावी मैदान में जाएंगे। 2020 के विस चुनाव और 2024 में हुए लोकसभा चुनाव की तरह ही 2025 के विस चुनाव में भी विपक्षी गठबंधन की हार तय है। विकास और सुशासन के मसले पर विपक्षी गठबंधन से भाजपा का आम कार्यकर्ता भी बहस करने को तैयार है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार से विशेष लगाव है। 2014 से अब तक 100 बार से अधिक बार बिहार आ चुके हैं। 24 अप्रैल को पीएम मधुबनी आ रहे हैं। चार मई को खेलो इंडिया का उद्घाटन करने का आग्रह पीएम से किया गया है। कांग्रेस ने दस वर्षों में बिहार को एक लाख 93 हजार करोड़ दिया। मोदी सरकार के दस साल के कार्यकाल में 14 लाख करोड़ बिहार को मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार किया है। देश को खोखला बनाया। कांग्रेस और राजद ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। पांच लाख खर्च कर 500 करोड़ का मालिक बन गए,लेकिन देश और प्रदेश के युवराज इस विषय पर कुछ नहीं कहते। नेशनल हेराल्ड का मामला कई वर्षों से चल रहा है। अब चार्जशीट दाखिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दोषारोपण करने के बजाए न्यायालय में जाना चाहिए। स्वतंत्रता सेनानियों की संपत्ति नेशनल हेराल्ड में लगी थी जिसे राहुल-सोनिया गांधी ने लूट लिया। संस्थाओं की इज्जत करने की दुहाई देने वाले कांग्रेसियों ने पटना में ईडी ऑफिस में कालिख पोती। ईडी का गठन मनमोहन सिंह ने किया था। यह कालिख मनमोहन और कांग्रेस के चेहरे पर लगाया गया है। भाजपा इस मसले पर जनता के बीच जाएगी। मौके पर अरविंद शर्मा, दानिश इकबाल, अरविन्द सिंह, प्रभात मालाकार, सुनील सेवक और सूरज पांडेय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।