पटना में जुटेंगे नामचीन हृदय रोग विशेषज्ञ, दिल की बीमारी पर महामंथन
पटना में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का 31 वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार से शुरू हो रहा है। सम्मेलन में राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 डॉक्टर्स भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हार्ट डिजीज के प्रति जागरूकता फैलाना है।

बिहार की राजधानी पटना शनिवार से कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (CSI), बिहार चैप्टर के 31वें वार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राज्य के सभी जिलों से लगभग 500 डॉक्टर्स भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही, देश-विदेश के कई नामचीन कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।
आयोजन सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हार्ट डिजीज के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर चर्चा करना है।
वर्तमान अध्यक्ष डॉ. केके बरुन के अनुसार, उद्घाटन समारोह में एम्स पटना के कार्डियक सर्जन और कार्डियक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार CSI बिहार चैप्टर के अगले अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस सम्मेलन में दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी, रांची, बंगलुरू, लखनऊ, चेन्नई, और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से हार्ट डिजीज एक्स्पर्ट्स आ रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन