patna metro speed will be 40 kilometer per hour run through walkie talkie पटना में मेट्रो की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, वॉकी-टॉकी के सहारे चलेगी ट्रेन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में मेट्रो की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, वॉकी-टॉकी के सहारे चलेगी ट्रेन

न्यू पाटलिपुत्र टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ तक 25 से 30 मिनट में मेट्रो दूरी तय करेगी। जानकारी के अनुसार कॉरिडोर-टू में मेट्रो का आवागमन प्रारंभ होने के बाद ही सिग्नल के सहारे मेट्रो का परिचालन होगा।

Sun, 14 Sep 2025 05:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना में मेट्रो की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, वॉकी-टॉकी के सहारे चलेगी ट्रेन

पटना मेट्रो (Patna Metro) के रेड लाइन (प्राथमिक कॉरिडोर) के स्टेशनों पर मेट्रो अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही दौड़ेगी। इसके लिए रेलवे से मंजूरी मिल गई है। 29 सितंबर को रेड लाइन के न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल और भूतनाथ स्टेशन के बीच मेट्रो परिचालन का उद्घाटन की संभावना है, जो बिहार के लिए बहुत बड़ा सौगात होगा। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से सहमति मिलने के बाद ही आधिकारिक तौर पर पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से तिथि की जानकारी दी जाएगी।

निर्माण एजेंसी की ओर से रेड लाइन पर सिग्नल का कार्य पूरा नहीं किया जा सका है। इसी कारण शुरुआती दौर में वॉकी-टॉकी के सहारे ही मेट्रो का परिचालन होगा। दिसंबर में दूसरे चरण में मलाही पकड़ी स्टेशन तक मेट्रो का परिचालन किया जाना संभावित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तानी पहचान पत्र के साथ बिहार में पकड़ाया युवक, यूपी का रहने वाला है जलाल

बोगियों पर दिखेंगी कला, ज्ञान और संस्कृति की झलक

मेट्रो की बोगियों पर बिहार की कला, ज्ञान और संस्कृति की झलक दिखेगी। इसके कोच पर पटना मेट्रो लिखा है। इसके साथ ही पटना का गोलघर, पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर, भगवान महावीर, मधुबनी पेंटिंग सहित कई कला, ज्ञान और संस्कृति का चित्रण किया गया है। तीन कोच वाली मेट्रो के हर कोच की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की होगी।

बस टर्मिनल से भूतनाथ 25 से 30 मिनट में पहुंचेगी

न्यू पाटलिपुत्र टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ तक 25 से 30 मिनट में मेट्रो दूरी तय करेगी। जानकारी के अनुसार कॉरिडोर-टू में मेट्रो का आवागमन प्रारंभ होने के बाद ही सिग्नल के सहारे मेट्रो का परिचालन होगा। इसी कारण रेड लाइन पर मेट्रो को वॉकी-टॉकी के सहारे चलाया जाएगा। जिस कारण मेट्रो की रफ्तार औसत गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे से काफी कम रहेगी। इसी कारण दूरी तय करने में अधिक समय लग रहा है। वहीं जब सिग्नल के सहारे मेट्रो का आवागमन शुरू हो जाएगा, तो यह दूरी 10 से 15 मिनट में पूरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 243 सीटों पर तेजस्वी चुनाव लड़ेगा.., बिहार चुनाव से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।