Patna businessman house robbery miscreants looted Rs 1 25 crore पटना में व्यापारी के घर भीषण डकैती, प्रणाम चाचा बोल घुसे बदमाशों ने सवा करोड़ लूटे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में व्यापारी के घर भीषण डकैती, प्रणाम चाचा बोल घुसे बदमाशों ने सवा करोड़ लूटे

पटना के अगमकुआं में दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर भीषण डकैती हो गई। बदमाश प्रणाम चाचा बोलकर घर में घुसे और दिनदहाड़े हथियार के बल पर सवा करोड़ के गहने और कैश लूटकर ले गए।

Sun, 6 April 2025 06:26 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना सिटी
share
पटना में व्यापारी के घर भीषण डकैती, प्रणाम चाचा बोल घुसे बदमाशों ने सवा करोड़ लूटे

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को दिनदहाड़े मोटर पार्ट्स व्यवसायी संतोष प्रकाश के घर भीषण डकैती हो गई। हथियारों से लैस बदमाशों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर सवा करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति लूट ली। डकैत दोपहर में प्रणाम चाचा बोलकर घर में घुसे थे। यह वारदात अगमकुआं थाना के नालंदा कॉलोनी में हुई। व्यवसायी की पत्नी कुमारी ज्योति ने बताया कि 5-6 बदमाश घर में घुस गए और मेरे पति, दोनों बेटे और बच्चों को बंधक बना लिया। इसके बाद एक-एक कर सभी कमरों को खंगाला। फिर अलमारी से करीब एक करोड़ पच्चीस लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर और एक लाख पच्चीस हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए।

अपराधियों के भागने के बाद कॉल कर घटना की सूचना अगमकुआं पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की। एफएसएल की टीम ने भी सबूत जुटाए। एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। आशंका है कि घटना के पीछे किसी जान-पहचान वाले आदमी का हाथ है।

दोपहर 12 बजे व्यवसायी संतोष प्रकाश अपने घर के बरामदे में टहल रहे थे। तभी सबसे पहले एक बदमाश अंदर आया और प्रणाम चाचा कहते हुए घर में घुस गया। परिवार वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही दो और बदमाश घर में घुस गए। जबकि दो बाहर नजर रख रहे थे। सिर्फ एक ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। जबकि अन्य के चेहरे खुले हुए थे। उनकी उम्र 25 से 30 साल के बीच है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में शूटर शाहनवाज की गोली मारकर हत्या, नीलेश मुखिया मर्डर में था शामिल

कारोबारी की पत्नी कुमारी ज्योति ने बताया कि अंदर आते ही बदमाश हथियार लहराने लगे। वे रिवॉल्वर के बल पर परिवार के लोगों को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और कमरे की तलाशी लेने लगे। उन्होंने लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वे शांत हो गए। बाद में बदमाशों ने अलमारी में रखे कीमती जेवर और नगदी निकाल उसे थैले में भर लिया और सभी फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने PUBG खेलने से मना किया तो पति ने कर ली आत्महत्या, पटना में कांड

वे कैसे आए थे और किधर भागे यह पीड़ित नहीं देख पाए। बदमाशों के जाने के बाद कारोबारी परिवार ने लूट की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी। घटना के बाद सिटी एसपी, पूर्वी के रामदास ने भी मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस को इस घटना में किसी जानकार के हाथ होने का शक है। दरअसल बदमाशों ने सबसे पहले उसी कमरे की अलमारी को खंगाला जिसमें सारे गहने और नकदी रखी हुई थी। यह जानकारी केवल परिवार के सदस्यों और नजदीकियों को थी। जिस तरह से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया इससे लगता है कि उन्हें पूर्व से जानकारी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।