passengers creats ruckus at patna airport when technical problem found in spicejet airlines plane पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों का हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों का हंगामा

  • तभी तकनीकी खराबी का पता चला। स्पाइसजेट एयरलाइंस की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच की। इसके कुछ देर बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और एएसजी, सीआईएसएफ और एयरलाइंस सुरक्षा के संरक्षण में आगमन हॉल ले जाया गया।

Wed, 5 March 2025 05:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट में आई खराबी, यात्रियों का हंगामा

पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-729 में मंगलवार को खराबी आने पर यात्रियों ने हंगामा किया। हालांकि तकनीकी खराबी को दूर कर विमान को करीब सवा दो घंटे के बाद रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार विमान सुबह 10:55 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी और इसमें 185 यात्री सवार थे।

तभी तकनीकी खराबी का पता चला। स्पाइसजेट एयरलाइंस की इंजीनियरिंग टीम ने विमान की जांच की। इसके कुछ देर बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और एएसजी, सीआईएसएफ और एयरलाइंस सुरक्षा के संरक्षण में आगमन हॉल ले जाया गया।

इसके बाद यात्रियों को नए बोर्डिंग पास जारी किए गए और प्रस्थान हॉल में ले जाया गया। इस पर यात्री भड़क गए। काफी कोशिश के बाद एएसजी और सीआईएसएफ द्वारा उन्हें शांत कराया गया। बाद में तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया और पायलट से मंजूरी मिलने के बाद बोर्डिंग शुरू हुई। उक्त फ्लाइट दोपहर 1324 बजे 176 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।