Pappu Yadav talking put his hand on union minister shoulders Lok Sabha speaker Om Birla angry लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के कंधों पर हाथ रख बात करने लगे पप्पू यादव, ओम बिरला भड़क गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के कंधों पर हाथ रख बात करने लगे पप्पू यादव, ओम बिरला भड़क गए

लोकसभा में गुरुवार को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु के कंधों पर हाथ रखकर उनसे बात कर रहे थे, इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी।

Thu, 27 March 2025 03:14 PMपीटीआई नई दिल्ली
share
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के कंधों पर हाथ रख बात करने लगे पप्पू यादव, ओम बिरला भड़क गए

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान लोकसभा सांसद पप्पू यादव सदन के अंदर केंद्रीय मंत्री के कंधों पर हाथ रखकर बात करने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने जब यह देखा तो वे भड़क गए। उन्होंने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को चेतावनी देते हुए मर्यादा का पाठ पढ़ा दिया। यह वाकया गुरुवार का है। इससे एक दिन पहले लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी सदन के अंदर मर्यादा में रहने की नसीहत दी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। तब पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के बगल में बैठे थे। पप्पू यादव इसी दौरान मंत्री के कंधों पर हाथ रखकर उनसे बात करने लगे। स्पीकर की ओम बिरला की नजर उन पर पड़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बजरंग दल और विहिप के लोग गुंडे हैं, बैन लगाओ; नागपुर हिंसा पर पप्पू यादव की मांग

बिरला ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पप्पू यादव से सदन के अंदर मर्यादा में रहने की नसीहत दे दी। सूत्रों के अनुसार पप्पू यादव केंद्रीय मंत्री से पूर्णिया एयरपोर्ट के मुद्दे पर कुछ बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना हाथ मंत्री के कंधों पर रख दिया था।

इससे पहले, बुधवार को स्पीकर बिरला ने राहुल गांधी को सदन में अच्छा आचरण करने की नसीहत दी थी। इस पर राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि स्पीकर क्या सोच रहे हैं, मैंने कुछ नहीं किया था। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जाता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।