Panchayat in daylight murder at night This Nalanda village trembled with firing दिन में पंचायती, रात में मर्डर; गोलीबारी से थर्राया नालंदा का यह गांव, सरपंच भी घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिन में पंचायती, रात में मर्डर; गोलीबारी से थर्राया नालंदा का यह गांव, सरपंच भी घायल

नालंदा जिले का बेरौटी गांव आपसी विवाद में दो गुटों के बीच चली गोलियों से थर्रा उठा। इस विवाद का दिन में पंचायती से निपटारा कर दिया गया था, इसके बावजूद रात में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई।

Thu, 15 May 2025 05:12 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share
दिन में पंचायती, रात में मर्डर; गोलीबारी से थर्राया नालंदा का यह गांव, सरपंच भी घायल

बिहार के नालंदा जिले के एक गांव में पंचायती के बाद दो पक्षों में मारपीट के बाद गोलीबारी हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, बीचबचाव करने पहुंचे गांव के सरपंच बी गोली लगन से घायल हो गए। मारपीट में उनके बेटे को भी चोट लगी है। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी गांव का है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विनीत सिंह के रूप में हुई है। जख्मी सरपंच शंभू सिंह और उनके बेटे दिलखुश कुमार का इलाज चल रहा है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर आरोपी अरुण सिंह और विनीत सिंह के बीच विवाद हुआ था। विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को गांव में पंचायती कर मामले को खत्म करने पर सहमति बनी थी। इसी दिन शाम में ही विनीत सिंह के घर सत्यनारायण स्वामी की पूजा हो रहा थी। पूजा के बाद आरोपी ने विनीत सिंह के दामाद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 लाख की सुपारी देकर शूटर बुलाए, छोटे भाई को मरवाया; मर्डर का सनसनीखेज खुलासा

इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर अरुण सिंह के बेटे नीतीश कुमार, शिवम कुमार और कतरीसराय थाना के सैंदी गांव निवासी श्रवण सिंह के बेटे भागीरथ कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा,13 खोखा और 8 कारतूस बरामद किया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम, रंजीत कुमार रजक, दारोगा गौरव कुमार, सुशील कुमार, रविराज ,सुनील कुमार, शशि कुमार, रणधीर कुमार एवं अन्य शामिल रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।