5 बैग में 5 करोड़ की अफीम, हरियाणा ले जाने की तैयारी; बिहार में पकड़ाए नशे के सौदागर
- प्रथम जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि गिरफ्तार अफीम तस्कर गया व अन्य जिलों में रहने वाले हैं। जो अफीम को लेकर शेरघाटी से बस से डेहरी आए थे और डेहरी से ट्रेन के द्वारा हरियाणा जाने वाले थे। इनके पास गंगा सतलज ट्रेन से जाने का आरक्षित टिकट भी है।
Thu, 20 March 2025 10:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सासाराम

बिहार में 74 किलो अफीम बरामद की गई है। नशे की इस बड़ी खेप को अंबाला पहुंचाने की तैयारी थी। जानकारी के मुताबिक, रोहतास जिले के सासाराम में डेहरी स्टेशन से हरियाणा के अंबाला जा रहे चार अफीम तस्करों को पांच बैग में भरे करीब 74 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। जब्त अफीम कि अनुमानित कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जाती है।
प्रथम जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने बताया कि गिरफ्तार अफीम तस्कर गया व अन्य जिलों में रहने वाले हैं। जो अफीम को लेकर शेरघाटी से बस से डेहरी आए थे और डेहरी से ट्रेन के द्वारा हरियाणा जाने वाले थे। इनके पास गंगा सतलज ट्रेन से जाने का आरक्षित टिकट भी है। गिरफ्तार अफीम तस्करो से पूछ ताछ जारी हैं।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन