odisha police and stf arrested wanted dacoit pramod bind from patna CBI अधिकारी बन बैकों में घुस करते थे डकैती, 30 साल में कई कांड; ओडिशा पुलिस ने वांटेड को पटना से पकड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

CBI अधिकारी बन बैकों में घुस करते थे डकैती, 30 साल में कई कांड; ओडिशा पुलिस ने वांटेड को पटना से पकड़ा

  • प्रमोद का गिरोह पिछले तीन दशकों से सक्रिय है। बिहार के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और गुजरात में अपराधियों ने कई लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने वर्ष 2022 में जमशेदपुर स्थित एक बैंक में डकैती की थी। 33 लाख नकद और दो किलो सोना लूटा था।

Tue, 22 April 2025 09:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
CBI अधिकारी बन बैकों में घुस करते थे डकैती, 30 साल में कई कांड; ओडिशा पुलिस ने वांटेड को पटना से पकड़ा

पटना में एक ऐसे गिरोह का वांटेड अपराधी पकड़ा गया है जो सीबीआई अधिकारी बन बैंकों में घुसते थे और फिर डकैती को अंजाम दिया करते थे। ओडिशा में बैंक डकैती करने वाले वांटेड प्रमोद बिंद को बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके से एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के साथ ओडिशा पुलिस की टीम भी शामिल थी। प्रमोद कई दिनों से नाम-पता बदलकर बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके के राजापुर पुल ईंट भट्ठा में रह रहा था। उस पर बिहार के शेखपुरा, बिहारशरीफ, जमशेदपुर से लेकर ओडिशा में डकैती और लूट के मामले दर्ज हैं।

डीएसपी विधी व्यवस्था 1 ने बताया कि ओडिशा पुलिस प्रमोद को अपने साथ ले गई है। उसके कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस ने 1.19 लाख नकद रुपये बरामद किये हैं। प्रमोद मूल रूप से जहानाबाद के घोसी का रहने वाला है। वर्ष 2023 में उसने ओडिशा में अपने गुर्गों के साथ दिनदहाड़े बैंक कर्मियों को बंधक बना नकद और सोना की लूट की थी। तफ्तीश के दौरान पूर्व में इस मामले में कुछ आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी, लेकिन प्रमोद फरार चल रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हमारे थाने का मामला नहीं, बच्ची से रेप के बाद परिजनों से बोली पटना पुलिस

ओडिशा पुलिस ने प्रमोद की तलाश में जहानाबाद, झारखंड सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी, लेकिन प्रमोद का पता नहीं चल सका। रविवार को ओडिशा पुलिस को जानकारी मिली कि प्रमोद बुद्धा कॉलोनी में छिपा है। इसके बाद एसटीएफ को इसकी सूचना दी गई। एसटीएफ ने ओडिशा पुलिस के साथ छापेमारी कर प्रमोद को पकड़ लिया। इस दौरान बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस भी मौजूद थी।

तीन दशकों से सक्रिय है यह डकैत गिरोह

प्रमोद का गिरोह पिछले तीन दशकों से सक्रिय है। बिहार के अलावा ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड और गुजरात में अपराधियों ने कई लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया है। इस गिरोह ने वर्ष 2022 में जमशेदपुर स्थित एक बैंक में डकैती की थी। 33 लाख नकद और दो किलो सोना लूटा था। डकैत सीबीआई अधिकारी बनकर बैंकों में घुसते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाटलिपुत्र-गोरखपुर के बीच नई वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्लान, 5 घंटे में पूरा होगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।