Obscene dance under the guise of orchestra Police rescued 14 minor girls operator arrested आर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लील डांस; 14 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया, संचालक गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लील डांस; 14 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया, संचालक गिरफ्तार

पुलिस ने आराधना प्यालेस नामक ऑर्केस्ट्रा के आवासीय स्थल पर छापा मारा। जहां से 14 नाबालिग लड़कियां बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रंजन सहाय नामक ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा इन लड़कियों से जबरन अश्लील डांस करवाया जा रहा था।

Sat, 7 June 2025 08:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
आर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लील डांस; 14 नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया, संचालक गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर संचालित हो रहे अश्लील ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रमों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को एक ऑर्केस्ट्रा संचालक को गिरफ्तार किया है और 14 नाबालिग लड़कियों को जबरन अश्लील डांस से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई गोपालगंज पुलिस व 'मुक्ति फाउंडेशन' नामक एनजीओ की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बरौली थाना क्षेत्र के सरफुरा में आराधना प्यालेस नामक ऑर्केस्ट्रा के आवासीय स्थल पर छापेमारी की गई। जहां 14 नाबालिग लड़कियां बरामद हुईं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि रंजन सहाय नामक ऑर्केस्ट्रा संचालक द्वारा इन लड़कियों से जबरन अश्लील डांस करवाया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आर्केस्ट्रा देखने गए युवक पर तेजाब से हमला, कहासुनी के बाद एसिड अटैक
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा संचालकों की कैद से 3 लड़कियों का रेस्क्यू, 3 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:आर्केस्ट्रा देखने गई बच्ची से बलात्कार, बिहार में 6 साल की मासूम से हैवानियत

पुलिस के अनुसार, बरामद लड़कियों को विभिन्न ऑर्केस्ट्रा पार्टी में काम पर लगाया गया था। ऑर्केस्ट्रा की आड़ में इन लड़कियों से न केवल अश्लील डांस करवाया जाता था, बल्कि अन्य अनैतिक कार्य भी कराए जा रहे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।