Nuclear power plant will be set up in Bihar Central Minister Manohar Lal Khattar announce बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा, 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली भी मिलेगी; खट्टर का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा, 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली भी मिलेगी; खट्टर का ऐलान

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया जाएगा। बिहार सरकार इस पर काम शुरू करे, केंद्र इसमें पूरी मदद करेगा।

Tue, 24 June 2025 03:57 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा, 500 मेगावाट अतिरिक्त बिजली भी मिलेगी; खट्टर का ऐलान

बिहार में आने वाले समय में एक न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। केंद्र सरकार ने इस पर सहमति दे दी है। पटना में मंगलवार को पूर्वी प्रक्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का पांचवें सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बिहार की ओर से राज्य में न्यूक्लियर पावर प्लांट यानी परमाणु बिजली घर लगाने की मांग की। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। इसके अलावा अगले 6 महीने तक राज्य में 500 मेगावाट बिजली की अतिरिक्त आपूर्ति करने के प्रस्ताव को भी स्वीकार किया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मीटिंग में ऊर्जा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। देश में थर्मल पावर, सोलर, विंड पावर और स्टोरेज के प्रोजेक्ट पर काम चल रहे हैं। बैठक में सभी राज्यों में कम से कम एक परमाणु बिजली घर का निर्माण करने को लेकर योजना बनाई गई है। साल 2035 तक पावर सेक्टर के लिए विजन तैयार किया गया है।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री खट्टर ने कहा कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में कई काम हुए हैं। इस क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। बहुत सारी चीजों में तेजजी से सुधार हुआ है। उन्होंने बिहार में 80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कामयाबी की तारीफ की। मंत्री ने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है। बिहार बिजली के क्षेत्र में पिछड़ माना जाता था लेकिन आज काफी आगे बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बार-बार क्यों गिर रही आकाशीय बिजली? 2000 मौतों की 'वजह' पर NGT का नोटिस

खट्टर ने कहा कि बिहार से न्यूक्लियर पावर की मांग की गई है। बिहार सरकार न्यूक्लियर पावर लगाए, हम उसमें मदद करेंगे। बिहार से बिजली स्टोरेज के लिए 1000 मेगावॉट के लिए मांग की गई है। अगले 6 महीने में अतिरिक्त 500 मेगावाट की सप्लाई कर दी जाएगी।

देश में जरूरत के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। भारत पावर डिफिसिट देश के नाम से जाना जाता था , लेकिन हम आज बिजली की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। उसके साथ-साथ भूटान, म्यांमार, बांग्लादेश और नेपाल को बिजली निर्यात की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।