Now coming with Nitish means hitting an ax on ones own foot Tejashwi Yadav spoke on speculations of alliance अब नीतीश के साथ आने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना; गठबंधन की अटकलों पर बोले तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अब नीतीश के साथ आने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना; गठबंधन की अटकलों पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में जेडीयू और आरजेडी की अटकलों के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अब नीतीश कुमार के साथ आने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है। वो थक चुके हैं। अब उनकी ऐसी स्थिति नहीं रह गई है, कि वो बिहार चला सकें।

Sat, 28 Dec 2024 08:03 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अब नीतीश के साथ आने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना; गठबंधन की अटकलों पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार की सियासत में बीते कुछ दिनों से अटकलों का दौर जारी है। एक तरफ राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार को गठबंधन का ऑफर दिया, तो वहीं बीजेपी नेताओं के बिहार चुनाव के नेतृत्व को लेकर भी कई विरोधाभासी बयान सामने आए है। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं ने सफाई भी दी। इन सबके बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आना है।

एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि अगर आज की तारीख नीतीश कुमार आपके साथ आते हैं, तो क्या आप उनको माफ कर देंगे, औ सरकार चलाएंगे। जिसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अब सवाल ही पैदा नहीं होता है, वो थक चुके हैं। अब उनकी ऐसी स्थिति नहीं रह गई है, कि वो बिहार चला सकें। अब नीतीश कुमार के साथ आने का मतलब अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने के बराबर है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2025 में बहुमत के साथ आरजेडी की सरकार, NDA की विदाई तय; तेजस्वी यादव का दावा

इससे पहले आरजेडी के ऑफर पर नीतीश कुमार ने भी साफ कर दिया था, कि अब वो गलती नहीं करेंगे। एनडीए के साथ रहकर बिहार और देश का विकास करेंगे। ये बयान मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी में प्रगति यात्रा के दौरान दिया था। इससे पहले राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने ये कहकर सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी थी, कि नीतीश कुमार सांप्रदायिक ताकतों को छोड़कर आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे।

वहीं शनिवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि वो होश में नहीं हैं, बिहार चलाने में असमर्थ हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा नीतीश कुमार खुद निर्णय नहीं ले रहे हैं। उनकी पार्टी के 4 नेताओं ने उन्हें हाईजैक कर लिया है। जिसमें 2 दिल्ली में और बाकी यहां के हैं, जो फैसले ले रहे हैं। नीतीश कुमार सिर्फ एक चेहरा बनकर रह गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फैसला नहीं ले पा रहे सीएम, सिर्फ चेहरा रह गए; तेजस्वी ने नीतीश समेत NDA को घेरा

तेजस्वी के इन आरोपों पर जदयू प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा नेता प्रतिपक्ष का नीतीश कुमार पर हाईजैक होने का आरोप लगाना हास्यास्पद है। जिस तरह से राजद सुप्रीमो लालू यादव और उनके लोगों को जबरन बाहर का रास्ता दिखाने और वृद्धावस्था में लालू यादव को जैसा मानसिक कष्ट देने के कारण वे खुद ही सवालों के घेरे में हैं। इसलिए वे इससे ध्यान हटाने और इसको लेकर खुद से सवाल पूछे जाने के डर से ऐसी बात कर रहे हैं। दरअसल, वे ऐसे आरोप लगाकर मामले को अलग मोड़ देने की असफल कोशिश कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।