Nitish to hoist Tiranga Independence Day celebrations at Gandhi Maidan in Patna Today CM speech स्वतंत्रता दिवस पर आज पटना के गांधी मैदान में नीतीश फराएंगे तिरंगा, 9 बजे सीएम का भाषण, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्वतंत्रता दिवस पर आज पटना के गांधी मैदान में नीतीश फराएंगे तिरंगा, 9 बजे सीएम का भाषण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर पटना के गांधी मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम का संबोधन भी होगा।

Fri, 15 Aug 2025 05:59 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
स्वतंत्रता दिवस पर आज पटना के गांधी मैदान में नीतीश फराएंगे तिरंगा, 9 बजे सीएम का भाषण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे। सीएम सुबह 9 बजे तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री गांधी मैदान में परेड की सलामी भी लेंगे। इस दौरान वे आम लोगों को संबोधित करेंगे। चुनावी साल में नीतीश के स्वतंत्रता दिवस समारोह संबोधन पर सबकी नजर रहेगी। गांधी मैदान से वे कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। इसके पहले मुख्यमंत्री एक अणे मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर सुबह 8.25 बजे झंडोत्तोलन करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्तों के साहस, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप ही 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहूति दी। उनके उच्च आदर्श आज भी हम सब के लिये प्रेरणा के स्रोत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने पटना समेत कई जिलों का एरियल सर्वे किया, बाढ़ पर अफसरों को निर्देश

सीएम नीतीश ने ने राज्य एवं देशवासियों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारा, मेल-जोल, सद्भाव, सहिष्णुता का वातावरण बनाए रखें। देश की आजादी को अक्षुण्ण रखने के लिए आज के दिन हम सब यह संकल्प लें कि हम अपनी एकता और अखंडता को बनाए रखेंगे और देश को प्रगति, समृद्धि एवं विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। देश का नाम दुनिया में रौशन करते रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।