Nitish party worker violated liquor ban JDU leader arrested creating ruckus drinking in katihar Bihar नीतीश के कार्यकर्ता ने शराबबंदी की उड़ाई धज्जी, पीकर हंगामा करते जदयू के नेता गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के कार्यकर्ता ने शराबबंदी की उड़ाई धज्जी, पीकर हंगामा करते जदयू के नेता गिरफ्तार

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक जदयू नेता को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने इसकी पुष्टि की है।

Mon, 9 June 2025 03:02 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share
नीतीश के कार्यकर्ता ने शराबबंदी की उड़ाई धज्जी,  पीकर हंगामा करते जदयू के नेता गिरफ्तार

नीतीश कुमार बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून में कोई ढील देने के मूड में नहीं हैं। कुछ सहयोगियों की मांग और विपक्षी दलों की आलोचना के बावजूद मुख्यमंत्री अपने स्टैंड पर अडिग हैं। लेकिन उनकी पार्टी के कुछ नेता ही उनके अभियान में पलीता लगा रहे हैं। कटिहार में जदयू के नेता तो शराब पीकर हंगामा करते गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान पार्टी के जिला सचिव राजेश रजक के रूप में की गई है। जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने इस पर कार्रवाई की बात कही है।

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारी में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक जदयू नेता को गिरफ्तार किया है। मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक शराब पीकर मनिहारी में एक शादी समारोह में हंगामा कर रहा है। उसे पकड़ लिया गया। जनता दल यू के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश राय ने बताया कि उन्हें भी यह सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि पार्टी के विचारधारा के विपरित काम किया गया है।

संबंधित जदयू नेता पार्टी के जिला सचिव के पद हैं। इस घटना की पूरी जानकारी प्रदेश मुख्यालय को दी जाएगी। राजेश रजक की गिरफ्तारी से विपक्षी दलों को जदयू पर हमले का मौका मिल गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उपर के निर्देश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पार्टी की आलोचना की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।