Nitish Kumar reveals when He will Resign as CM what he said in Delhi नीतीश कुमार ने बता दिया कब देंगे सीएम पद से इस्तीफा, दिल्ली में बोले- वहां का छोड़कर अब यहीं रहेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार ने बता दिया कब देंगे सीएम पद से इस्तीफा, दिल्ली में बोले- वहां का छोड़कर अब यहीं रहेंगे

दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने खुद बताया कि वह बिहार के मुख्यमंत्री पद का छोड़ने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह सीएम पद छोड़कर राज्यसभा जॉइन कर रहे हैं और अब यहीं रहेंगे।

Thu, 9 April 2026 06:39 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार ने बता दिया कब देंगे सीएम पद से इस्तीफा, दिल्ली में बोले- वहां का छोड़कर अब यहीं रहेंगे

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बारे में खुद अपडेट दिया है। नीतीश गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 3-4 दिनों में पटना लौटकर सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वहां का छोड़कर, वह यहीं (दिल्ली) रहेंगे। शुक्रवार दोपहर को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। सप्ताहांत तक उनके पटना लौटने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर को पटना से फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं मंत्री विजय चौधरी भी साथ रहे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत जेडीयू के अन्य नेता उन्हें रिसीव करने पहुंचे। हवाई अड्डा पर मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए नीतीश वहां से गाड़ी में बैठकर अपने आवास चले गए।

दिल्ली स्थित आवास पर नीतीश कुमार ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कल राज्यसभा की शपथ लेने जा रहे हैं। 20 वर्षों तक बिहार में काम किया है, अब दिल्ली में भी काम करना है। इसीलिए यहां आ गए हैं। जब उनसे मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बारे में सवाल किया गया तो नीतीश ने कहा कि यहां से 3-4 दिन में लौटेंगे, तब कर देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश दिल्ली पहुंचे, कल राज्यसभा शपथ, भाजपा की भी बैठक; 13 के बाद नई सरकार

उपराष्ट्रपति दिलाएंगे नीतीश को राज्यसभा की शपथ

नीतीश कुमार ने पिछले महीने राज्यसभा जाने का फैसला लिया था। 16 मार्च को वह राज्यसभा का चुनाव जीते। 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे दिया था। हालांकि, अभी वह सीएम पद पर बने हुए हैं। शुक्रवार को संसद में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन नीतीश कुमार को नवनिर्वाचित सासंदों के साथ शपथ दिलाएंगे। जेडीयू नेता संजय झा के अनुसार शपथ ग्रहण दोपहर लगभग सवा 12 बजे होगा।

नीतीश के इस सप्ताह के आखिरी में वापस पटना लौटने का कार्यक्रम है। नीतीश ने खुद संकेत दे दिए हैं कि दिल्ली से लौटते ही वह मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे। इसके बाद बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 14-15 अप्रैल से भाजपा सीएम! शपथ के लिए गांधी मैदान खाली रखने कहा गया

भाजपा से होगा अगला मुख्यमंत्री, दिल्ली में होने वाली है अहम बैठक

बिहार में नई सरकार को लेकर एनडीए के घटक दलों में अंदरखाने सहमति बन चुकी है। सूत्रों के अनुसार अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा, जबकि जेडीयू डिप्टी सीएम बनाएगी। नए मुख्यमंत्री के नाम पर अभी मुहर नहीं लगाई गई है। दिल्ली में भाजपा की शुक्रवार को अहम बैठक बुलाई गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता इसमें शामिल होंगे। इस बैठक में नए सीएम के नाम पर सहमति बनाई जा सकती है।

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा भी इस बैठक में भाग लेने गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच गए। नए मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, भाजपा ने अभी इस पर पत्ते नहीं खोले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कब देंगे इस्तीफा, बिहार में नई सरकार कब लेगी आकार? आ गया लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।