Nitish Kumar reaches Patna Maurya Hotel to meet Amit Shah while JP Nadda returned Delhi on 13 September without meeting अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश, 5 दिन पहले बिना मिले दिल्ली लौट गए थे जेपी नड्डा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश, 5 दिन पहले बिना मिले दिल्ली लौट गए थे जेपी नड्डा

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की चुनावी तैयारियों को धार देने बिहार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह से मिलने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के मौर्या होटल गए हैं। पांच दिन पहले जेपी नड्डा पटना में थे, लेकिन नीतीश से मुलाकात के बिना ही दिल्ली लौटे थे।

Thu, 18 Sep 2025 01:46 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश, 5 दिन पहले बिना मिले दिल्ली लौट गए थे जेपी नड्डा

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गुरुवार सुबह पटना के मौर्या होटल पहुंचे हैं। विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर नीतीश और शाह की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग को लेकर सस्पेंस चल रहा है, क्योंकि चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से सीटों की डिमांड पर सहमति बन नहीं पा रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की तैयारियों को धार और नेताओं को विजय मंत्र देने के लिए अमित शाह बुधवार की रात पटना पहुंचे थे। अमित शाह आज डेहरी और बेगूसराय में 20 जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक करने जा रहे हैं, जहां वो भाजपा के चुनावी मुद्दों और हमले की धार की दशा-दिशा तय करेंगे। पांच दिन पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने पटना आए थे, लेकिन तब दिल्ली लौटने से पहले उनकी सीएम नीतीश से मुलाकात नहीं हुई थी।

जेपी नड्डा की अध्यक्षता में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, दिलीप जायसवाल ने बताई रणनीति

जेपी नड्डा के दौरे के दौरान नीतीश से उनकी मुलाकात नहीं होने के बाद गठबंधन में सीटों पर किचकिच की अटकलें तेज हुई थीं। माना जा रहा है कि जेडीयू सिर्फ बीजेपी से बातचीत करना चाहती है और यह भी चाहती है कि चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा जैसे सहयोगी नेताओं से भाजपा डील करे। 2020 के चुनाव में जेडीयू और बीजेपी के बीच 122-121 सीट का हिसाब बना था, जिसमें जेडीयू ने 115 सीटें अपने पास रखकर अपने कोटे से मांझी को 7 सीटें दी थी। भाजपा अपने कोटे की 121 सीटों में 110 पर खुद लड़ी और 11 मुकेश सहनी को दिया था। तब चिराग पासवान की लोजपा 135 सीटों पर अकेले लड़ गई थी और जेडीयू को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरुण भारती लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव! बहनोई को Dy CM कैंडिडेट बनाएंगे चिराग?
ये भी पढ़ें:एक दल के कहने से कुछ नहीं होता; पूरे गठबंधन में सहमति जरूरी; CM फेस पर चिराग
ये भी पढ़ें:एनडीए में 15 सीटों की 'भीख' मांग रहे मांझी, बोले- इस बार करो या मरो है
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में सेल्फ गोल ना कर दे एनडीए, कुशवाहा ने सहयोगियों को चेताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।