Nitish Kumar reached Chirag Paswan Iftar party could not meet him during the Dahi Chudha feast चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार, दही-चूड़ा भोज में नहीं हो पाई थी मुलाकात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार, दही-चूड़ा भोज में नहीं हो पाई थी मुलाकात

लोजपा (आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान वो टोपी लगाए दिखे। इससे पहले मकर संक्रांति पर चिराग के दही चूड़ा भोज में शामिल नहीं हो पाए थे।

Mon, 24 March 2025 09:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में पहुंचे नीतीश कुमार, दही-चूड़ा भोज में नहीं हो पाई थी मुलाकात

बिहार में चुनाव मौसम के बीच रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इस बीच सभी सियासी दल इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। रविवार को सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार आयोजन किया था। सोमवार को लालू यादव की आरजेडी और एनडीए की सहयोगी लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने इफ्तारी का आयोजन किया। लोजपा (आर) की दावत-ए-इफ्तार में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनका स्वागत किया।

इसस पहले जनवरी महीने में मकर संक्रांति पर चिराग पासवान के पार्टी कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज में नीतीश कुमार शामिल नहीं हो पाए थे। चिराग पासवान के मौजूद नहीं रहने पर वहां जाकर तुरंत लौट आए थे। उसके बाद ये चर्चा तेज थी कि मुख्यमंत्री चिराग से नाराज हैं। बीपीएससी परीक्षार्थियों के आंदोलन के दौरान चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को असहज करने वाले कई बयान दिए। लेकिन चिराग की इफ्तार पार्टी में नीतीश का पहुंचना एनडीए दलों और खास तौर पर भाजपा के लिए राहत की बात है। सहयोगी दलों के नेताओं के बीच तालमेल की कमी गठबंधन के लिए सिरदर्द बन जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद की इफ्तार पार्टी के कार्ड में 'लालू' का नाम गलत, बीजेपी ने ले लिया बदला
ये भी पढ़ें:बिहार में इफ्तार ने पकड़ी सियासी रफ्तार; नीतीश के बाद लालू और चिराग की दावत
ये भी पढ़ें:CM नीतीश की इफ्तार पार्टी में नहीं दिखा बॉयकॉट का असर, जानें कौन-कौन हुआ शामिल?

चिराग की इफ्तार पार्टी में संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, परिवहन मंत्री शीला मंडल, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी, खाद्य आपूर्ति मंत्री लेशा सिंह, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पटना की मेयर सीता साहू के साथ-साथ पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर आसिम खान व राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहनवाज अहमद कैफी और प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।