Nitish Kumar immersed in Ram tune welcomed Ramnavami procession in Patna CM showed a different style राम धुन में रमे नीतीश कुमार; पटना में रामनवमी की शोभा यात्रा का किया स्वागत, सीएम का दिखा अलग अंदाज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राम धुन में रमे नीतीश कुमार; पटना में रामनवमी की शोभा यात्रा का किया स्वागत, सीएम का दिखा अलग अंदाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना में रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वो राम धुन में रमे नजर आए। काफी देर तक सीएम नीतीश ‘मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे’ गाने पर ताली बजाते रहे। करीब आधे घंटे तक इस कार्यक्रम में रुके।

Sun, 6 April 2025 09:18 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
राम धुन में रमे नीतीश कुमार; पटना में रामनवमी की शोभा यात्रा का किया स्वागत, सीएम का दिखा अलग अंदाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना के डाक बंगला चौराहे पर रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वो राम धुन में रमे नजर आए। काफी देर तक सीएम नीतीश ‘मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे राम आएंगे’ गाने पर ताली बजाते रहे। जब डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने उन्हें बैठेने के लिए बोला तब वो जाकर बैठे। इस दौरान उन्होने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक रुके। उन्होने बैठकर श्रीराम का भजन भी सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। मौके पर उन्होंने श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाह ने नीतीश और चिराग को कैसे भरोसे में लिया, वक्फ बिल पर NDA की इनसाइड स्टोरी
ये भी पढ़ें:वक्फ बिल पर JDU की सफाई, संजय झा बोले- जब तक नीतीश हैं, सबके हितों की रक्षा होगी

मंच का संचालन पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन कर रहे थे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, मेयर पटना सीता साहू, जदयू के प्रदेश महासचिव कमल नोपानी और छोटू सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।