Nitish government order to dm to make data of destroyed crop due to thunder in bihar बिहार में आंधी-वज्रपात के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार, सभी DM को मिला यह आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में आंधी-वज्रपात के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार, सभी DM को मिला यह आदेश

  • डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है। आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ सरकार खड़ी है। किसी भी स्थिति में हम अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे।

Sun, 13 April 2025 05:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में आंधी-वज्रपात के बाद ऐक्शन में नीतीश सरकार, सभी DM को मिला यह आदेश

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में आई आंधी और असमय वर्षापात के कारण किसानों की फसलों को क्षति पहुंचने की आशंका है। सभी जिलों के जिलाधिकारियों से भौतिक सत्यापन कर वास्तविक फसल क्षति का आकलन करने को कहा गया है। इसके आधार पर सरकार मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी। जिलों से फसल क्षति की रिपोर्ट आते ही प्रभावित किसानों को आवश्यक सहायता देने की कार्रवाई त्वरित गति से की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत सर्वेक्षण करें। नुकसान का विस्तृत आकलन कर मुख्यालय को शीघ्र सूचित करें। इसके आधार पर सरकार किसानों के लिए मुआवजा एवं अन्य सहायता की व्यवस्था करेगी। मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई आंधी और असमय वर्षा के कारण फसलों को क्षति पहुंचने की आशंका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं, इन जिलों में येलो अलर्ट; मौसम का हाल

सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही

नीतीश सरकार स्थिति का गहनता से मूल्यांकन कर रही है। आवश्यक राहत एवं सहायता कार्यों की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपदा और अवसर दोनों समय में राज्य के किसानों के साथ सरकार खड़ी है। किसी भी स्थिति में हम अन्नदाताओं का अहित नहीं होने देंगे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सक्षम नेतृत्व में राज्य की सरकार किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाएगी। सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिले।

आंधी पानी से इन फसलों को नुकसान

उन्होंने बताया कि आंधी और वर्षापात से गेहूं, गरमा मूंग, उड़द, तिल, मक्का, मूंगफली, पान, अरहर, केला, प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों के प्रभावित होने की भी आशंका है। इनमें से कई फसलें कटाई के बिल्कुल निकट थीं, इस कारण नुकसान ज्यादा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दीपावली की तरह मनेगी आंबेडकर जयंती, भीम संवाद भी होगा; जेडीयू का खास प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।