Nitish Cabinet Ministers Full List Party Caste seat District Region Wise Complete list of BJP JDU LJP R HAM RLM Mantri नीतीश कैबिनेट: पटना, वैशाली को 3-3, बेगूसराय को 2 मंत्री; 20 जिले को 1-1 मिनिस्टर, 15 जिलों को जीरो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट: पटना, वैशाली को 3-3, बेगूसराय को 2 मंत्री; 20 जिले को 1-1 मिनिस्टर, 15 जिलों को जीरो

Nitish Cabinet Ministers District Wise List: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी सरकार में सीएम समेत 27 मंत्रियों में पटना और वैशाली जिले को 3-3 मंत्री मिले हैं, जबकि बेगूसराय से 2 मिनिस्टर बने हैं। 15 जिलों से कोई मंत्री नहीं बना।

Fri, 21 Nov 2025 09:56 AMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कैबिनेट: पटना, वैशाली को 3-3, बेगूसराय को 2 मंत्री; 20 जिले को 1-1 मिनिस्टर, 15 जिलों को जीरो

Nitish Cabinet Ministers District Wise List: नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए की नई सरकार में सीएम समेत 27 मंत्रियों में पटना, वैशाली और बेगूसराय जिले का बोलबाला है। बिहार के 38 डिस्ट्रिक्ट में 15 जिलों को नीतीश कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी, जबकि 20 जिलों से 1-1 नेता को मिनिस्टर बनाया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में बीजेपी से 14, जेडीयू से 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर से 2, जीतनराम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से 1-1 मंत्री बनाए गए हैं। चिराग पासवान ने बखरी विधायक संजय पासवान और महुआ के एमएलए संजय सिंह को मिनिस्टर बनवाया। जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे संतोष सुमन और दीपक प्रकाश को मंत्री बनवाया है।

नीतीश कुमार के 10वें मंत्रिमंडल में पटना और वैशाली से 3-3, बेगूसराय से 2, समस्तीपुर से 1, मुंगेर से 1, लखीसराय से 1, सुपौल से 1, नालंंदा से 1, सीवान से 1, किशनगंज से 1, शेखपुरा से 1, पूर्णिया से 1, दरभंगा से 1, गया से 1, जहानाबाद से 1, गोपालगंज से 1, कैमूर से 1, भोजपुर से 1, मधुबनी से 1, मुजफ्फरपुर से 1, पूर्वी चंपारण से 1, पश्चिम चंपारण से 1 और जमुई से 1 मंत्री बनाए गए हैं। जिन 15 जिलों से किसी को सरकार में जगह नहीं मिल सकी, उनमें कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, सीतामढ़ी, शिवहर, सारण, बक्सर, रोहतास, नवादा, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर और अरवल शामिल हैं।

नीतीश समेत पांच विधान पार्षद भी सरकार में, एक मंत्री किसी सदन का सदस्य नहीं

सीएम समेत 27 मंत्रियों में 21 विधायक हैं, 5 विधान पार्षद हैं और 1 ऐसे भी हैं जो किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। विधान पार्षदों में नीतीश कुमार, दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, संतोष सुमन और प्रमोद चंद्रवंशी शामिल हैं। उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। संभावना है कि उनको बीजेपी कोटे से एमएलसी बनाया जाएगा। बीजेपी के दो एमएलसी इस चुनाव में विधायक बने हैं, जिनमें सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय शामिल हैं।

नीतीश सरकार में राजपूतों की मजबूत हिस्सेदारी, एक मुसलमान फिर से मंत्री

जातियों के हिसाब से देखें तो नीतीश कैबिनेट में सबसे ज्यादा राजपूत बिरादरी के 4 नेता मंत्री बने हैं। इसमें बीजेपी के 2, जेडीयू के 1 और लोजपा-आर के 1 मंत्री हैं। ठाकुरों के बाद ज्यादातर बड़े या प्रभावी जाति समूह को 2-2 मिनिस्टर मिला है। नीतीश के मंत्रियों में कुर्मी, कोइरी, भूमिहार, यादव, निषाद और दुसाध जाति से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। 1-1 मंत्री पाने वाली जातियों में ब्राह्मण, धानुक, रविदास, मुसहर, पासी, कायस्थ, सूड़ी, तेली और कहार शामिल हैं। एनडीए सरकार में जेडीयू के इकलौते मुसलमान विधायक जमा खान को मंत्री बनाकर अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गई है। पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें:- नीतीश कैबिनेट का जातीय समीकरण

नीतीश सरकार में मगध से 6 मंत्री, शाहाबाद-सीमांचल पर मिथिला, तिरहुत, अंग भारी

बिहार के 38 जिलों में फैली 243 विधानसभा सीटों को राज्य के 9 सांस्कृतिक और भौगोलिक क्षेत्र के हिसाब से देखें तो 49 सीट वाले मगध से 7 मंत्री, 37 सीट वाले मिथिला से 5 मंत्री, 28 सीट वाले तिरहुत से 4 मंत्री बनाए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार मगध से आते हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दोनों अंग एरिया से विधायक हैं और 21 सीट वाले अंग को 3 मिनिस्टर के पद मिले हैं। 24 सीट वाले सीमांचल, 24 सीट वाले सारण और 22 सीट वाले शाहाबाद को 2-2 मंत्री मिला है। 21 सीट वाले चंपारण और 17 सीट वाले कोसी क्षेत्र से 1-1 मंत्री बनाया गया है। पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें:- नीतीश कैबिनेट का क्षेत्रीय समीकरण

नीचे देखें नीतीश मंत्रिमंडल के मंत्रियों की सीट, पार्टी, जाति, जिला और इलाका की लिस्ट

Nitish Cabinet Ministers Seat Party Caste District Region List

नामपदसीटपार्टीजातिजिलाक्षेत्र
नीतीश कुमारमुख्यमंत्रीएमएलसीजेडीयूकुर्मीपटनामगध
सम्राट चौधरीडिप्टी सीएमतारापुरबीजेपीकोइरीमुंगेरअंग
विजय सिन्हाडिप्टी सीएमलखीसरायबीजेपीभूमिहारलखीसरायअंग
विजय चौधरीमंत्रीसरायरंजनजेडीयूभूमिहारसमस्तीपुरमिथिला
बिजेंद्र यादवमंत्रीसुपौलजेडीयूयादवसुपौलकोसी
श्रवण कुमारमंत्रीनालंदाजेडीयूकुर्मीनालंंदामगध
मंगल पांडेयमंत्रीसीवानबीजेपीब्राह्मणसीवानसारण
दिलीप जायसवालमंत्रीएमएलसीबीजेपीकलवारकिशनगंजसीमांचल
अशोक चौधरीमंत्रीएमएलसीजेडीयूदलितशेखपुरामगध
लेशी सिंहमंत्रीधमदाहाजेडीयूराजपूतपूर्णियासीमांचल
मदन साहनीमंत्रीबहादुरपुरजेडीयूनिषाददरभंगामिथिला
नितिन नबीनमंत्रीबांकीपुरबीजेपीकायस्थपटनामगध
रामकृपाल यादवमंत्रीदानापुरबीजेपीयादवपटनामगध
संतोष सुमनमंत्रीएमएलसीहमदलितगयामगध
सुनील कुमारमंत्रीभोरेजेडीयूदलितगोपालगंजसारण
जमा खानमंत्रीचैनपुरजेडीयूमुस्लिमकैमूरशाहाबाद
संजय सिंह टाइगरमंत्रीआराबीजेपीराजपूतभोजपुरशाहाबाद
अरुण शंकर प्रसादमंत्रीखजौलीबीजेपीसूड़ीमधुबनीमिथिला
सुरेंद्र मेहतामंत्रीबछवाड़ाबीजेपीधानुकबेगूसरायमिथिला
नारायण प्रसादमंत्रीनौतनबीजेपीतेलीप. चंपारणचंपारण
रमा निषादमंत्रीऔराईबीजेपीनिषादमुजफ्फरपुरतिरहुत
लखेंद्र रौशनमंत्रीपातेपुरबीजेपीदलितवैशालीतिरहुत
श्रेयसी सिंहमंत्रीजमुईबीजेपीराजपूतजमुईअंग
प्रमोद चंद्रवंशीमंत्रीएमएलसीबीजेपीकहारजहानाबादमगध
संजय पासवानमंत्रीबखरीलोजपा-आरदलितबेगूसरायमिथिला
संजय सिंहमंत्रीमहुआलोजपा-आरराजपूतवैशालीतिरहुत
दीपक प्रकाशमंत्रीसदस्य नहींरालोमोकोइरीवैशालीतिरहुत
,
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।