nitish cabinet decisions after meeting vijay kumar sinha samrat choudhary नए पदों को मंजूरी, शाहाबाद में जलापूर्ति और सीवरेज पर बड़ा खर्च; नीतीश कैबिनेट में 47 फैसले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नए पदों को मंजूरी, शाहाबाद में जलापूर्ति और सीवरेज पर बड़ा खर्च; नीतीश कैबिनेट में 47 फैसले

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक हुई है। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

Tue, 3 June 2025 12:14 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नए पदों को मंजूरी, शाहाबाद में जलापूर्ति और सीवरेज पर बड़ा खर्च; नीतीश कैबिनेट में 47 फैसले

Bihar Cabinet Meeting: पटना में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक हुई है। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर सहमति बनी। पटना के पुराना सचिवालय में नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई है। इस बैठक में सरकार के कई मंत्री शामिल थे। इस बैठक में नए पदों पर बहाली को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा शाहाबाद क्षेत्र में जलापूर्ति और सीवरेज पर बड़ा खर्च करने को लेकर भी सहमति बनी है। नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक में कुल 47 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

पटना में हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में बक्सर जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के तहत स्कूल भवन निर्माण के लिए 5337.56 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। सासाराम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 5613 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। कृषि विभाग में नए पदों का सृजन किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में संविदा के आधार पर कुल 653 पदों पर सृजन को मंजूरी दी गई है। पटना के नजदीक स्थित दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ के विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुढ़नी रेप पीड़िता की काटी थी सांस की नली, सबसे बड़े अस्पताल में इलाज नहीं
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के पास तबादला रोकने का मौका, आवेदन वापस कैसे लें; जानें

जलापूर्ति योजनाओं पर बड़ा खर्च

बिहार के आरा, सीवान, सासाराम में जलापूर्ति परियोजना के लिए बड़ी राशि को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा औरंगाबाद और सीवान में सीवरेज नेटवर्क को बेहतर करने के लिए भी करोड़ों रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। सासाराम में सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए चार सौ पचपन करोड़ इकसठ लाख सैंतीस हजार रुपये की मंजूरी दी गई है। आरा में जलापूर्ति परियोजना के लिए एक सौ अड़तीस करोड़ छब्बीस लाख तिहत्तर हजार चार सौ तीस रुपये की मंजूरी दी गई है।

रोजगार पर भी फोकस

पटना में गंगा नदी के किनारे ड्राई डॉक के निर्माण को मंजूरी दी गई है। बिहार पोलिटेकनिक संस्थानों में लेक्चरर की बहाली, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति को लेकर भी मंजूरी नीतीश कैबिनेट की बैठक में दी गई है। समाज कल्याण विभाग में कुल 390 विभिन्न पदों पर नियुक्ति को स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग में कुल 1503 पदों का सृजन किया गया है। इनमें सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी के 935 पद और शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 पद शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग में आशुलिपिक के 15 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड में विभिन्न कोटि के कुल 818 पदों तथा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में कुल 63 पदों को स्वीकृति दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचरों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन देना होगा आवेदन, मातृत्व अवकाश कितने दिनों तक

नीतीश कैबिनेट के मुख्य फैसले-:

  • पुल मेंटिनेस पॉलिसी पर लगी मुहर
  • विभिन्न सरकारी विभागों में 4858 नये पदों पर होगी नियुक्ति
  • सासाराम औरंगाबाद और सिवान शहर में सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए 1320 करोड़ की योजना मंजूर
  • आरा सिवान सासाराम में जलापूर्ति योजना के लिए 328 करोड़ की योजना मंजूर
  • राज्य में एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर लागू वेट की दर 29% से घटकर 4% किया गया इससे हवाई यातायात की संख्या में वृद्धि होगी और टिकट की कीमत भी होगी कम
  • पटना के दूजरा में बनेगा ड्राई डाक, यहां होगी जहाज की मरम्मत
  • आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के कपड़ों को तैयार करेंगे जीविका दीदी

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।