Nitish cabinet approves 120 projects related to Pragati Yatra 30 thousand crores will be spent नीतीश कैबिनेट से प्रगति यात्रा से जुड़ीं 120 परियोजनाएं मंजूर, 30 हजार करोड़ होंगे खर्च, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कैबिनेट से प्रगति यात्रा से जुड़ीं 120 परियोजनाएं मंजूर, 30 हजार करोड़ होंगे खर्च

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की घोषित की गईं 120 परियोजनाओं को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं पर सरकार द्वारा 30 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Tue, 25 Feb 2025 06:09 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश कैबिनेट से प्रगति यात्रा से जुड़ीं 120 परियोजनाएं मंजूर, 30 हजार करोड़ होंगे खर्च

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 120 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। ये प्रोजेक्ट दक्षिण बिहार के जिलों से जुड़े हुए हैं। इनकी घोषणा सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा के दौरान की गई थी। दक्षिण बिहार की घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रुपये है।

पटना में मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष मेें मंगलवार शाम को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कुल 146 एजेंडों पर मुहर लगाई गई, जिनमें से प्रगति यात्रा से संबंधित 120 प्रोजेक्ट हैं।

कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर दक्षिण बिहार की 243 योजनाओं की घोषणा की गई है इनमें 123 योजनाओं पर संबंधित विभाग ने मंजूरी दी है, जबकि 120 योजनाओं को आज कैबिनेट ने हरी झंडी दी गई।

अब तक मुख्यमंत्री ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं को लेकर घोषणाएं की, जिनकी कुल राशि 50हजारकरोड़है। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 परियोजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बहुत आगे बढ़ेगा, कोई शक नहीं है; PMCH के शताब्दी समारोह में बोले नीतीश

प्रगति यात्रा की घोषणाओं में पथ और पुल निर्माण की 185, 7 मेडिकल कॉलेज, 9 डिग्री कॉलेज, 14 स्पोर्ट्स कंपलेक्स, 24 धार्मिक स्थलों का विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस साल प्रगति यात्रा के तहत सभी 38 जिलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित जिलों में विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, जिलों में जो काम अब तक नहीं हो पाए, उन्हें पूरा करने की घोषणा की। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस यात्रा के जरिए नीतीश ने जनता को साधने की कोशिश की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।