nine shaktipeeth in bihar could not promoted by government said khesari lal rjd leader tejashwi yadav support बिहार में शक्तिपीठों को ठीक से नहीं किया प्रमोट, खेसारी लाल की बातों का समर्थन कर बोले तेजस्वी- हम सब मिलकर करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में शक्तिपीठों को ठीक से नहीं किया प्रमोट, खेसारी लाल की बातों का समर्थन कर बोले तेजस्वी- हम सब मिलकर करेंगे

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी साथ मिला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो खेसारी लाल यादव की बातों से सहमत हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में पर्यटन विभाग में किए गए कार्यों की तारीफ भी की है।

Mon, 22 Sep 2025 05:33 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में शक्तिपीठों को ठीक से नहीं किया प्रमोट, खेसारी लाल की बातों का समर्थन कर बोले तेजस्वी- हम सब मिलकर करेंगे

मशहूर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने बिहार में पर्यटन स्थलों को प्रमोट किए जाने का मुद्दा उठाया है। खेसारी लाल यादव ने कहा है कि बिहार में 9 शक्तिपीठ हैं लेकिन इन शक्तिपीठों को सही तरीके से प्रमोट नहीं किया गया जिसकी वजह से आज इन शक्तिपीठों को बहुत कम लोग जानते हैं।

खेसारी लाल यादव ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार के लोगों से एक खास अपील भी की है। भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव को अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी साथ मिला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि वो खेसारी लाल यादव की बातों से सहमत हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकाल में पर्यटन विभाग में किए गए कार्यों की तारीफ भी की है।

सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि भोजपुरी एक्टर खेसाली लाल यादव ने क्या कहा। दरअसल खेसारी लाल यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'बिहार में कुल 9 प्रमुख शक्तिपीठ हैं! हाँ, पटना, गया, मुंगेर, सासाराम, सहरसा, छपरा, नवादा और नालंदा में जो की हमारी संस्कृति और आस्था का जीवंत प्रमाण है। लेकिन दुःख का बात है कि इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं। अगर हम इन्हें सही से प्रमोट किये रहते तो आज देश दुनिया से लोग बिहार आते, जिससे धार्मिक यात्रा समेत ही पर्यटन और रोजगार भी बढ़ सकता था। सोचिए; होटल, गाइड, ट्रांसपोर्ट, हैंडिक्राफ्ट, लोकल प्रसाद और खाने-पीने के विकल्प… सब बिहार में बढ़ सकते हैं। बस जरूरत है इसे खोजने और बिहार के लिए सोचने की।

हमारे पास अवसर बहुत हैं, बस उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की ज़रूरत है। इस नवरात्रि, हम अपने सभी बिहार के लोगों से अपील करते है कि आप अपने शहर में स्थित माँ के दिव्य शक्तिपीठ का दर्शन कीजिये, लोगों को दिखाइए और पर्यटन बढ़ाइए। सब खुदे करे के पड़ी...जितना जल्दी जान आ समझ जइबS लोग, हमनी के बिहार ला अच्छा होइ! जय माता दी!'

खेसारी लाल यादव की इन बातों का तेजस्वी यादव ने भी समर्थन किया है। खेसारी यादव को रिप्लाई करते हुए तेजस्वी ने लिखा, 'खेसारी भाई की बात से सहमत हूँ। बिहार में जितने अधिक ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक, प्रसिद्ध व समृद्ध पर्यटन स्थल है उतने किसी भी अन्य राज्य में नहीं है।

𝟏𝟕 महीनों की सरकार में मैंने गैर जरूरी समझे जाने वाले पर्यटन विभाग का जिम्मा स्वयं पर्यटन मंत्री की चुनौती के रूप में स्वीकार किया तथा देश-विदेश में बिहार के पर्यटन स्थलों की हर स्तर पर विभिन्न-विभिन्न माध्यमों से प्रमोशन और ब्रांडिंग की।

इसका परिणाम यह हुआ कि 𝟐𝟎𝟐𝟑 में रिकॉर्ड तोड़ 𝟖 करोड़ 𝟐𝟏 लाख से ज़्यादा देसी-विदेशी पर्यटकों ने बिहार भ्रमण किया और 𝟐𝟎𝟐𝟑 बिहार पर्यटन के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुआ। निसंदेह पर्यटन क्षेत्र में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है, जिसे हम सब मिलकर पूर्ण करेंगे। जय बिहार, जय बिहारी!'

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।