new airport will build in begusarai will connect from haldia raxaul express way बिहार के बेगूसराय में बनेगा एयरपोर्ट, हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा; डिप्टी सीएम ने बताया प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के बेगूसराय में बनेगा एयरपोर्ट, हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा; डिप्टी सीएम ने बताया प्लान

बेगूसराय से कोलकाता जाने में अब महज पांच से छह घंटे लगेंगे। बेगूसराय में 950 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। यहां इंडस्ट्रियल कोरिडोर बनेगा। 30 सितंबर से पहले बिहार के 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए दस हजार रुपए भेजने का लक्ष्य है।

Mon, 15 Sep 2025 07:56 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हमारे प्रतिनिधि, बेगूसराय
share
बिहार के बेगूसराय में बनेगा एयरपोर्ट, हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे से भी जुड़ेगा; डिप्टी सीएम ने बताया प्लान

बिहार के बेगूसराय जिले में एयरपोर्ट की सुविधा मिलेगी। यहां से व्यावसायिक उड़ान सेवा का लाभ मिलेगा। ये बातें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहीं। वे भाजयुमो की ओर से कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में युवा शंखनाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ भारत के लिए समृद्ध बिहार बनना जरूरी है। एकबार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति 300 प्रतिशत टैरिफ भी लगा देंगे तो पीएम मोदीजी ने संदेश दे दिया है कि वे इससे डरने वाले नहीं हैं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदीजी ने अर्थव्यवस्था के विकास के लिए स्वदेशी अभियान पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास की बयार चल रही है। बदलते बिहार में अब हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस वे से बेगूसराय भी जुड़ेगा।

बेगूसराय से कोलकाता जाने में अब महज पांच से छह घंटे लगेंगे। बेगूसराय में 950 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। यहां इंडस्ट्रियल कोरिडोर बनेगा। 30 सितंबर से पहले बिहार के 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं के खाते में रोजगार के लिए दस हजार रुपए भेजने का लक्ष्य है। एनडीए सरकार की सोच है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाय।

राजद पर किया कटाक्ष

सम्राट चौधरी ने राजद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक तरफ काम करने वाली एनडीए सरकार है। लालू प्रसाद जब मुख्यमंत्री थे तो झारखंड बिहार का हिस्सा हुआ करता था। यहां कई औद्योगिक इकाइयां थीं। लेकिन, बिहार में अपहरण का उद्योग फलफुल रहा था। कहा कि राजद की सरकार बनेगी तो वहां मुख्यमंत्री के अलावा सुपर सीएम होंगे। लालू प्रसाद राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव, मीसा भारती व इसके बाद तेजस्वी यादव के हाथों सत्ता का नियंत्रण रहेगा।

श्रीबाबू के बाद कर्पूरी ठाकुर व नीतीश कुमार को छोड़ बिहार के लिए किसी ने नहीं किया काम

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के बाद सिर्फ दो मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व नीतीश कुमार ने ही बिहार की भलाई के बारे में सोचा। कहा कि ये बदलता बिहार है। उन्होंने जनसुराज का नाम लिये बिना उसपर भी कटाक्ष किया। उन्होंने इसे कुकुरमुत्ता पार्टी करार दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।