NDLS BBS Duronto express train theft in Bihar 5 coaches passengers phones bags laptops stolen बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, 5 कोच में यात्रियों के बैग और फोन उड़ाए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, 5 कोच में यात्रियों के बैग और फोन उड़ाए

नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बिहार के गयाजी में रात को भीषण चोरी हुई। चोरों ने 5 कोच में यात्रियों के सामान पार कर दिए और फिर चेन खींचकर ट्रेन से उतर भाग गए।

Fri, 27 June 2025 09:40 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, गयाजी
share
बिहार में दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण चोरी, 5 कोच में यात्रियों के बैग और फोन उड़ाए

बिहार के गयाजी में चलती ट्रेन में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार आधी रात को करीब 2 बजे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ट्रेन के 5 कोच में सवार यात्रियों के बैग, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चुरा लिए। फिर चेन खींचकर ट्रेन को रोक दी और उतरकर भाग गए। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना डीडीयू-गया सेक्शन पर हुई। परैया और कष्ठा के बीच अपराधियों ने ट्रेन को वैक्यूम कर रोक दिया। करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन रुकी रही। बाद में उसे रवाना कर दिया गया। चोरी की वारदात से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। किसी का मोबाइल, किसी का पर्स, तो किसी लैपटॉप और बैग चोरी हो गए। करीब दर्जन भर यात्रियों के सामान चोरी होने की बात कही जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेड सिग्नल के बावजूद चलने लगी मिथिला एक्सप्रेस, बड़ा ट्रेन हादसा टला

सूचना मिलने पर रेल पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। रेल डीएसपीए के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। परैया थाने की पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मौके से यात्रियों से चोरी किए गए खाली बैग मिले हैं। अपराधी बैग के अंदर का सामान लेकर फरार हो गए। दो महीने पहले भी इसी दुरंतो ट्रेन में गया-कोडरमा सेक्शन पर टनकुप्पा स्टेशन के पास चोरी हुई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।