narendra modi government allow to send gangajal in bihar reservoirs मोदी सरकार ने बिहार के जलाशयों में गंगाजल भेजने की दी मंजूरी, इन जिलों को सूखे से मिलेगी निजात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोदी सरकार ने बिहार के जलाशयों में गंगाजल भेजने की दी मंजूरी, इन जिलों को सूखे से मिलेगी निजात

इससे नवादा, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिलों को सूखे से भी निजात मिलेगी। साथ ही सिंचाई के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। जल संसाधन विभाग योजना के कार्यान्वयन में जुट गया है। पहले चरण में बासकुंड, अमृत श्रीखंडी, जालकुंड, मोरवे, आंजन, गरही को गंगाजल मिलेगा।

Thu, 22 Jan 2026 06:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मोदी सरकार ने बिहार के जलाशयों में गंगाजल भेजने की दी मंजूरी, इन जिलों को सूखे से मिलेगी निजात

बिहार के जलाशयों को संकट से बचाने और इसके लिए गंगाजल आपूर्ति की योजना को केन्द्र की हरी झंडी मिल गयी है। केन्द्रीय जल आयोग ने योजना के पीपीआर को मंजूरी दे दी है। पहले चरण में राज्य के 23 जलाशयों में से छह जलाशयों को गंगाजल की आपूर्ति होगी। दो से तीन माह में इस योजना का डीपीआर भी बन जाएगा।

इससे नवादा, लखीसराय, जमुई और मुंगेर जिलों को सूखे से भी निजात मिलेगी। साथ ही सिंचाई के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। जल संसाधन विभाग योजना के कार्यान्वयन में जुट गया है। पहले चरण में बासकुंड, अमृत श्रीखंडी, जालकुंड, मोरवे, आंजन, गरही को गंगाजल मिलेगा। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण की तैयारी की जाएगी। इस योजना के तहत मानसून अवधि में गंगाजल को पाइप के माध्यम से दक्षिण बिहार के जलाशयों तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रारंभ में 132 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन स्थापित होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी लाभुक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं होगी, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान

पांच बड़े लाभ

1. जलाशयों में सालों भर पानी रहेगा

2. बड़े क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी

3. गंगाजल की बर्बादी रुकेगी

4. भूजल स्तर में सुधार होगा

5. जलस्रोतों स्थिति बेहतर होगी

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार के जलाशयों को सूखे से बचाने की कार्ययोजना बनायी गई है। मानसून अवधि में गंगा का पानी जलाशयों तक पहुंचाने से इनका संकट दूर होगा।

पहले चरण में यहां काम

बासकुंड लखीसराय

अमृत श्रीखंडी जमुई

जालकुंड मुंगेर

मोरवे लखीसराय

आंजन जमुई

गरही जमुई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा मौत केस: जहानाबाद से स्कॉर्पियो चालक हिरासत में, कई सवाल अनसुलझे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।