namaz time in patna jama masjid and gandhi maidan during eid पटना में कहां, कितने बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज; देखें टाइमिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में कहां, कितने बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज; देखें टाइमिंग

  • ईद के नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष (0612—2219810/ 2219234) या डायल 112 पर सूचना दी जा सकती है।

Mon, 31 March 2025 05:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में कहां, कितने बजे पढ़ी जाएगी ईद की नमाज; देखें टाइमिंग

ईद-उल-फितर का त्योहार सोमवार को पटना समेत पूरे बिहार में मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर सोमवार की सुबह 7.30 बजे से गांधी मैदान में ईद की नमाज अदा की जाएगी। गांधी मैदान में नमाजियों का आगमन गेट संख्या 4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 से होगा। वाहन के साथ आने वाले नमाजी अपने वाहनों के साथ गेट- 5, 7 एवं 10 से प्रवेश करेंगे। वहीं, डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने रविवार को वरीय पदाधिकारियों के साथ गांधी मैदान में ईद की नमाज की तैयारियों का निरीक्षण किया।

पदाधिकारियों को नमाज-ए- इदैन कमेटी के प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर मानकों के अनुसार सभी प्रशासनिक तैयारी के निर्देश दिए गए। ईद के नमाज के दौरान भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। आवश्यकता पड़ने पर जिला नियंत्रण कक्ष (0612—2219810/ 2219234) या डायल 112 पर सूचना दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार की बोनट पर फंसे छात्र को सड़क पर घसीटता रहा, पटना में भयानक कांड

संवेदनशील इलाकों में रैफ के जवान तैनात

ईद पर गांधी मैदान और आसपास पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं संवेदनशील इलाकों में रविवार रात से रैफ के जवान सहित पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए थानेदारों को लगातार इलाके में गश्त करने सहित असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना पुलिस पर रोड़े बरसाए, आरोपी को छुड़ा ले गए; दारोगा समेत तीन पुलिसवाले जख्मी

कहां-कितने बजे पढ़ी जाएगी नमाज

गांधी मैदान 7:30

जामा मस्जिद, जक्शन 8:00

वेटनरी ईदगाह 7:30

शनिचरा ईदगाह 6:30

कोतवाली मस्जिद 7:45

हाईकोर्ट मस्जिद 7:30

रमना रोड मस्जिद 7:30

अलीनगर मस्जिद 7:45

हज भवन मस्जिद 8:30

फकीरबाड़ा मस्जिद 7:45

दरियापुर मस्जिद 7:45

सब्जीबाग नई मस्जिद 7:45

मुरादपुरा मस्जिद 7:45

फुलवारीशरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में 8:50

खानकाह मुजीबिया 8:50

खानकाह फरीदीया 9:15

शाही संगी मस्जिद 7:30

ईदगाह फुलवारी 8:30

नयाटोला जामा मस्जिद 7:30

हारून नगर सेक्टर-1 8:00

हारून नगर सेक्टर-2 8 : 00

हारून नगर सेक्टर-3 8:15

चौराहा मस्जिद 7:00

ईसापुर पुरानी मस्जिद पहला जमात 8:00, दूसरा जमात : 8:45

ईसापुर नुरी मस्जिद 7:30

ईसापुर कुर्बान मस्जिद 7:30

अबूबकर मस्जिद 7:00

सईदिया मस्जिद ईसोपुर 7:00

बैतुलकरीम मस्जिद 7:45

खलीलपुरा जामा मस्जिद 8:00

अलफलाह मस्जिद, अलबा 6:45

उस्मान नगर कॉलोनी 7: 30 दूसरी जमात 8 : 30

काजीनगर मस्जिद 7:45

मिहाजनगर मस्जिद 7:30

नोहसा पुरानी मस्जिद 8 : 15

बाबड़ी मस्जिद निहुरा 7 : 30

ताज नगर मस्जिद 8 : 00

दानापुर में 8:30 से होगी नमाज

पोस्ट ऑफिस बारीक पर 8:30

मिस्सी मस्जिद गोलापर 7:30

करबला तकियापर 7:00

पोस्ट ऑफिस मस्जिद 7:15

शाहटोली मस्जिद 7:30

नासरीगंज पठान टोली 7:15

बीबीगंज मस्जिद 7:15

आनंद बाजार मस्जिद 7:00

मैनपुरा मस्जिद 7:30

बेहिश्ती मोहल्ला बाजार 7:00

लाल कोठी जामा मस्जिद 7:30

खगौल में 7:45 बजे होगी नमाज

खागौल ईदगाह 7:45

जमालुद्दीन चक जामा मस्जिद 7:30

बड़ी खगौल जामा मस्जिद 7:30

वाहिदिया जामा मस्जिद 8 : 30

शिया मस्जिद में 8:00

मस्जिद शेख फतह अली 8:00

बाउली मस्जिद 9:00

नवाब हज्जन मस्जिद 10:00

मुरादपुर शिया मस्जिद 9:00

मस्जिद गुलजारबाग 10:00

मस्जिद मुल्ला शादमान 9.30

गोलखपुरा 9:30

अलीनगर शिया मस्जिद 9:00

मस्जिद नोजर कटरा 7:00

पत्थर की मस्जिद 9:30

शिया मस्जिद काब्रिस्तान 8:00

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।