Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsViral Video of Female Home Guard in Muzaffarpur Sparks Controversy
भोजपुरी गाना वाला होमगार्ड की महिला जवान का वीडियो वायरल
मुजफ्फरपुर में एक महिला होमगार्ड जवान का भोजपुरी गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला कांटी थाने में तैनात है और उसने इस वीडियो को अपने ब्लॉग पर साझा किया। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है और पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
Sun, 12 April 2026 09:56 PMSonu Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भोजपुरी गाना वाला होमगार्ड की महिला जवान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला जवान कांटी थाने में तैनात है। वीडियो में कांटी थाने की गश्ती गाड़ी दिख रही है। हालांकि, इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। बताया गया है कि महिला जवान सोशल मीडिया पर अपना एक ब्लॉग चलाती है। वीडियो में महिला जवान होम गार्ड के यूनिफॉर्म में दिख रही है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन