Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsHealth Checkup for 45 Patients at Charitable Clinic in Muzaffarpur
45 रोगियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
मुजफ्फरपुर में सुखशांति भवन में रविवार को आयोजित साप्ताहिक चैरिटेबल क्लिनिक में 45 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यह आयोजन ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग और रोटरी आम्रपाली के सहयोग से किया गया था, जिसमें चिकित्सकों ने रोगियों को चिकित्सीय परामर्श दिया।
Sun, 26 April 2026 10:23 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आमगोला रोड स्थित सुखशांति भवन में रविवार को साप्ताहिक चैरिटेबल क्लिनिक में 45 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया गया। आयोजन ब्रह्माकुमारीज मेडिकल विंग एवं रोटरी आम्रपाली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।चिकित्सक डॉ. रामजी प्रसाद, सदर हॉस्पिटल के गैर संचारी रोग अधिकारी डॉ. नवीन कुमार, आयुर्वेदाचार्य ललन तिवारी एवं होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. फनीश चंद्र ने अपनी सेवा दी। संचालन में रोटरी आम्रपाली के पूर्व अध्यक्ष एचएल गुप्ता, बीके भास्कर, बीके संजीव, बीके सीमा एवं बीके बबीता ने सहयोग दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन