Cyber Fraud Withdraws 54 000 from Bank Account in Madhavan साइबर फ्रॉड : महिला के खाते से 54 हजार की निकासी, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
More

साइबर फ्रॉड : महिला के खाते से 54 हजार की निकासी

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र में एक महिला के खाते से साइबर फ्रॉड ने 54 हजार की निकासी कर ली। महिला ललिता कुमारी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रह्मपुर शाखा में है। 22 जनवरी को पैसे की जरूरत पड़ी तो पता चला कि खाते से पैसे गायब हैं।

Fri, 6 Feb 2026 09:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
साइबर फ्रॉड : महिला के खाते से 54 हजार की निकासी

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी एक महिला के खाते से साइबर फ्रॉड ने 54 हजार की निकासी कर ली। मामले को लेकर खाताधारक ललिता कुमारी ने करजा व साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया कि उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रह्मपुर शाखा में है। वह मोबाइल पर पे फोन चलाती है। 22 जनवरी को उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी तो उन्होंने खाता चेक किया तो उनके खाते में रुपया नहीं था। शाखा गई और स्टेटमेंट निकाली तो पता चला कि उनके खाते से कई बार में 54 हजार की निकासी कर ली गई है।

थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।