Muzaffarpur Mayor gets notice in two voter ID case Election Commission sought reply in 3 days दो वोटर आईडी मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, चुनाव आयोग ने 3 दिन में जवाब मांगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दो वोटर आईडी मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, चुनाव आयोग ने 3 दिन में जवाब मांगा

मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी रखने के मामले में नोटिस भेजकर 3 दिन में जवाब मांगा है। मेयर पर मुजफ्फरपुर विधानसभा में दो अलग-अलग जगहों पर ईपिक नंबर रखने का आरोप है।

Wed, 13 Aug 2025 03:31 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
दो वोटर आईडी मामले में मुजफ्फरपुर मेयर को नोटिस, चुनाव आयोग ने 3 दिन में जवाब मांगा

बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला देवी को चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी के मामले में नोटिस दिया है। मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बुधवार को जारी किए नोटिस में मेयर को 3 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। मेयर निर्मला देवी पर आरोप है कि मतदाता सूची के हालिया विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान उनका नाम दो जगहों पर दर्ज है। एसआईआर के पहले भी उनका नाम वोटर लिस्ट में दो जगहों पर पाया गया था। विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इसे मुद्दा बनाया है। इसके बाद चुनाव आयोग ऐक्शन में आ गया है।

मुजफ्फरपुर की महिला मेयर को मिले नोटिस में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 16 अगस्त शनिवार शाम 5बजे तक निर्मला देवी को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बुधवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दावा किया कि मुजफ्फरपुर की मेयर और उनके रिश्तेदारों के दो-दो ईपिक नंबर हैं। निर्मला देवी के एक ही विधानसभा में दो-दो जगहों पर वोटर आईडी बने हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।