muslim students create rucks over order to remove burqa on fokania exam centre in bihar परीक्षा केंद्र पर बुर्का हटाने का आदेश, बिहार में मुस्लिम छात्राओं का हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

परीक्षा केंद्र पर बुर्का हटाने का आदेश, बिहार में मुस्लिम छात्राओं का हंगामा

  • डीएन हाईस्कूल केन्द्र पर अभिभावक केन्द्र पर पहुंच गए और परीक्षा खत्म होने के बाद केन्द्राधीक्षक से मिलकर इसपर विरोध जताया। अभिभावकों का आरोप था कि छात्राओं ने कहा कि शिक्षिका बुर्का पहनकर आने से मना करती हैं।

Wed, 22 Jan 2025 11:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
परीक्षा केंद्र पर बुर्का हटाने का आदेश, बिहार में मुस्लिम छात्राओं का हंगामा

मुजफ्फरपुर मे मौलवी और फोकानिया की परीक्षा में चेहरा मिलान के लिए बुर्का हटाने के आदेश पर मंगलवार को छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्राएं इसे लेकर हंगामा करने लगीं। बाद में जब छात्राओं पर सख्ती की गई कि बिना मिलान के परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा तो चेहरे पर से बुर्का हटाने को तैयार हुईं। इसको लेकर कुछ देर के लिए केन्द्र पर अफरातफरी मची रही।

कई छात्राएं चेहरा मिलाने को लेकर बुर्का हटाने के विरोध में अड़ी रहीं। अलग-अलग केन्द्रों पर इसे लेकर मामला गरमाया रहा। डीएन हाईस्कूल केन्द्र पर अभिभावक केन्द्र पर पहुंच गए और परीक्षा खत्म होने के बाद केन्द्राधीक्षक से मिलकर इसपर विरोध जताया। अभिभावकों का आरोप था कि छात्राओं ने कहा कि शिक्षिका बुर्का पहनकर आने से मना करती हैं।

इस बाबत केन्द्राधीक्षक कन्हैया मिश्र ने कहा कि परीक्षा हॉल में महिला वीक्षकों के सामने भी छात्राएं विरोध करती रहीं। विभाग का आदेश है कि एडमिट कार्ड से चेहरे का मिलान करना है। सभी छात्राएं इसका पालन कर रही हैं, लेकिन कुछ छात्राएं इसके विरोध में उतर आईं। किसी के नाम पर कोई और परीक्षा नहीं दे, इसलिए जांच कराई जाती है। अभिभावकों को जब यह समझाया गया तो सभी शांत हो गए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।