Murder of relation for land in Bihar elder brother killed younger gun shot Jamui बिहार में जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, गोली मार खोपड़ी खोल दी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, गोली मार खोपड़ी खोल दी

  • बिहार के जमुई में जमीन बंटवारे में उत्पन्न विवाद में रिश्ते का खून कर दिया गया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। बुधवार की शाम बड़े ने अपने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 36 वर्षीय प्रमोद सिंह उर्फ लालो धोवहट गांव के मुरारी सिंह का बेटा था।

Thu, 16 Jan 2025 10:12 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल, बड़े भाई ने छोटे का किया मर्डर, गोली मार खोपड़ी खोल दी

बिहार के जमुई में जमीन बंटवारे में उत्पन्न विवाद में रिश्ते का खून कर दिया गया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के धोवघट गांव की है। बुधवार की शाम बड़े ने अपने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 36 वर्षीय प्रमोद सिंह उर्फ लालो धोवहट गांव के मुरारी सिंह का बेटा था। आरोपी बड़ा भाई कुनकुन सिंह है। शराब के नशे में आरोपी भाई ने अपने से छोटे भाई के सिर में गोली मारकर खोपड़ी खोल दी। हत्या का आरोपी फरार है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

परिजनों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालो की पत्नी सानू सिंह ने बताया कि मेरे पति का भाई कुनकुन अक्सर जमीन की बंटवारे को लेकर झगड़ा झंझट करता था। बुधवार की शाम भी कुनकुन शराब के नशे में आया और जमीन बंटवारे की बात को लेकर झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने गोली मार दी।

बचाने आये छोटे भाई पर भी चलायी गोली

झंझट से बचने के लिए पत्नी ने प्रमोद सिंह को अपने कमरे में भी बंद कर दिया। लेकिन, कुनकुन सिंह ने कमरे के दरवाजे के ऊपर से गोली चला दी जो प्रमोद सिंह के माथे के बीच में जाकर लगी और वह वहीं पर गिर गया। बीच-बचाव करने के दौरान कुनकुन सिंह ने छोटे भाई छोटू सिंह पर भी दो गोली चला दी लेकिन वह बाल बाल बच गया। मृतक की पत्नी के शोर मचाने पर गांव के लोग जुटे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्रमोद को एक पुत्र और एक पुत्री है। प्रमोद सिंह की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉरेंस के नाम पर मंत्री संतोष सिंह को धमकी देने वाला निकला लेबर,यूपी से गिरफ्तार

दो माह पहले जेल से निकला है आरोपित

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपित कुनकुन सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का है। हत्या के एक अन्य मामले में जमुई मंडल कारा में सजा काट रहा था। दो माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया है। इसके उपरांत अपने मंझले भाई प्रमोद सिंह पर जमीन बंटवारे को लेकर दबाव बना रहा था। प्रमोद सिंह मां-पापा के जीते जी जमीन का बंटवारे करने से इंकार कर रहा था। इसी रंजिश में कुनकुन ने अपने भाई प्रमोद सिंह को गोली मार जान ले ली। एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि आपसी विवाद में हत्या की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाबा सिद्दीकी जैसा अंजाम होगा, नीतीश के मंत्री को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।