कल से मेल/एक्सप्रेस की नॉन ऐसी और ऐसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किमी की दर की बढ़ोतरी
रेल मंत्रालय ने सवारी गाड़ियों में टिकट किराया 26 दिसंबर से प्रति किलोमीटर 1 और 2 पैसे बढ़ाने का आदेश दिया है। सामान्य श्रेणी में 215 किमी पर कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन इससे अधिक दूरी पर 1 पैसा प्रति किमी लिया जाएगा। यात्रियों ने सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल मंत्रालय, दिल्ली ने सवारी गाड़ियों में अधिक खर्च को बैलेंस करने के लिए कल यानि 26 दिसंबर (शुक्रवार) से ट्रेन का टिकट किराया में एक व दो पैसे प्रति किमी बढ़ोतरी करने का आदेश निर्गत किया है। बुधवार को सिस्टम को अपडेट करने के लिए मालदा मंडल के अधीन सभी स्टेशन के टिकट काउंटर को चार्ट जारी किया है। हालांकि सामान्य श्रेणी में 215 किमी पर कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन इससे अधिक में एक पैसा की बढ़ोतरी हुई है। उपनगरीय व मासिक टिकट सीजन में टिकट दर में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। जबकि रेलवे ने मेल/एक्सप्रेस की नॉन ऐसी और ऐसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किमी की दर बढ़ोतरी तथा नॉन ऐसी कोच में 500 किमी पर करीब 10 रूपये की बढ़ोतरी करने का भी आदेश दिया है।
मार्च के फाइनंशियल वर्ष में रेलवे इससे बढ़ी दर से करीब 600 करोड़ राशि अधिक अर्जित करेगा। टिकट दर बढ़ने के साथ सुविधाएं भी बढ़नी चाहिए जमालपुर के यात्री शुभलक्ष्मी, स्वेता कुमारी, वंदना कुमारी, ऋचा कुमारी, संगीता कुमारी, शुभम कुमार, सत्यप्रकाश, विजय कुमार, सोनू ने बताया कि देश की स्टेशनों पर सुविधाएं बहाल के लिए रेलवे ने बेशक, प्रयास किया है। लेकिन प्रति किमी पर पैसा और रूपये बढ़ाने जा रहे हैं, तो इसकी सुविधाएं भी बहाल होनी चाहिए। खासकर, ट्रेनों में सुरक्षा व सुविधा का घोर अभाव रहता है। ट्रेनें की कोच में आरक्षित सीटें सीमित होती है, बावजूद इसके रेल अधिक टिकट कमाई करने के लिए सीट से ज्यादा टिकट काट देती है। नतीजतन, कंफर्म टिकटधारियों की सीटों पर अनाधिकृत यात्रियों का कब्जा हो जाता है। हर एक कोच में अत्याधिक यात्री खड़े व बैठे नजर आते हैं। यह हाल ना सिर्फ स्लीपर की होती है, बल्कि ऐसी की भी हालत बुरी हो जाती है। उन्होंने समय पर ट्रेनों का परिचालन कराने की भी मांग की है। टिकट दर बढ़ाने में रेलवे ने दी अपनी तर्कसंगत रेलवे का मानना है कि बीते एक दशक से रेलवे का विस्तार व नेटवर्क पर ज्यादा खर्च हुए हैं। वहीं कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इसके परिणामस्वरुप स्टॉफ कॉस्ट कर्मचारियों में होने वाले खर्चा 1 लाख 15 हजार करोड़ राशि पहुंच गया, जबकि पेंशन का खर्चा करीब 60 हजार करोड़ हो गया। इसतरह वर्ष 2024/25 में परिचालन खर्च कुल 2 लाख 63 हजार करोड़ राशि हुआ। इसे बैलेंस करने की दिशा में जहां ज्यादा कार्गो लोडिंग किया जा रहा है, वहीं सवारी गाड़ियों में मामूली दर बढ़ाया जा रहा है। क्या कहते है अधिकारी सवारी गाड़ियों में मामूली टिकट दर की बढ़ोतरी 26 दिसंबर से लागू की जा जाएगी। सामान्य श्रेणी में 215 किमी पर कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी, लेकिन इससे अधिक पर 1 पैसा प्रति किमी शुल्क लिया जाएगा। मालदा मंडल के सभी स्टेशनों की टिकट काउंटर की सिस्टम में बढ़ोतरी दर का फिडिंग कार्य जारी है। तथा गुरुवार की रात 12 के पहले तक अपडेट कर दिया जाएगा। मनीष कुमार गुप्ता, डीआरएम, पूर्व रेलवे मालदा ------------------------------------------------------------------------
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन