Mukesh Sahni said in front of Tejashwi will snatch 40 MLAs instead of four फूलन देवी शहादत कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी, मुकेश सहनी बोले- चार के बदले 40 विधायक छीनेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फूलन देवी शहादत कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी, मुकेश सहनी बोले- चार के बदले 40 विधायक छीनेंगे

फूलन देवी के शहादत समारोह में भाग लेने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि वे लोग हमारे चार विधायक ले गए। हम उनसे 40 विधायक छीन लेंगे।

Fri, 25 July 2025 06:40 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
फूलन देवी शहादत कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी, मुकेश सहनी बोले- चार के बदले 40 विधायक छीनेंगे

विकासशील इंसान पार्टी, वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा है कि जिन लोगों ने हमारे चार विधायक ले लिए हम इनके 40 विधायक छीन लेंगे। फूलन देवी के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में मुकेश सहनी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। 2022 में वीआईपी के चार विधायकों में से तीन राजू सिंह(वर्तमान पयर्टन मंत्री), सुवर्णा सिंह और मिश्रीलाल यादव पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए जबकि मुजफ्फरपुर बोचहां के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद उनके बेटे अमर पासवान को राजद ने टिकट दिया। बोचहां उपचुनाव में अमर पासवान की जीत हुई।

मुकेश सहनी ने एनडीए पर निषाद समाज की हकमारी का आरोप लगाया। कहा कि जब महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वे सरकार की दो नंबर वाली कुर्सी पर बैठेंगे। शुक्रवार को पटना के बापू सभागार में फूलन देवी शहादत समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल हुए। मुकेश सहनी ने कहा कि जब अन्य राज्यों में निषाद को आरक्षण मिल सकता है तो बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में क्यों नहीं हो सकता है।

मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद अब केवल मछली मारने वाला नहीं है, बल्कि सत्ता भी चलाना जानता है। यह भी कहा कि बाबा साहेब ने सभी को वोट देने की ताकत जिसे खत्म करने की साजिश की जा रही है। अगर बिहार में लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं बनते, तो नीचे बैठने वाले लोगों को कुर्सी नसीब नहीं होती। लालू यादव की शक्ति को लेकर हमलोग आगे बढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 20 साल से नीतीश कुमार की सरकार है और 11 साल से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है, लेकिन बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, पलायन बढ़ गया है। बिहार में किसानों की आय कम हो गई है, बिहार सभी क्षेत्रों में पीछे हैं। उन्होंने लोगों से 20 साल पुरानी सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। उन्होंने लोगों से एक बार मौका मांगते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनाएं, जहां बिहार की तरक्की की बात होगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।