Modi minister Giriraj Singh attack on lalu said RJD supremo be given UNO Ratna award लालू को संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए, RJD सुप्रीमो पर गिरिराज का तंज, बोले- काम ही ऐसा किए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू को संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए, RJD सुप्रीमो पर गिरिराज का तंज, बोले- काम ही ऐसा किए

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको भारत रत्न से पूरा नहीं होगा, उनको विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला जैसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए।

Thu, 26 Dec 2024 02:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
लालू को संयुक्त राष्ट्र रत्न मिलना चाहिए, RJD सुप्रीमो पर गिरिराज का तंज, बोले- काम ही ऐसा किए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने के केंद्रीय मंत्री और गिरिराज सिंह की मांग पर सियासी पारा हाई हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल की ओर ओर से बीजेपी नेता की इस मांग को हास्यास्पद बताने को लेकर गिरिराज सिंह ने पार्टी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर सीधा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू जी को भारत रत्न नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का संयुक्त राष्ट्र रत्न दिया जाना चाहिए क्योंकि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि भारत रत्न से काम नहीं चलेगा। गिरिराज सिंह नरेंद्र मोद सरकार में कपड़ा मंत्री और बेगूसराय के सासद हैं। लालू यादव को भी राजद कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न देने की मांग की। पटना में पोस्टर भी लगाए गए थे। नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने के लिए पटना में पोस्टरबाजी की गई थी

पटना में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जिन्दगी भर ऐसा काम किया है कि उनको भारत रत्न से पूरा नहीं होगा, उनको विश्व रत्न का पुरस्कार मिलना चाहिए। क्योंकि उन्होंने चारा घोटाला, रेल घोटाला, नौकरी के लिए जमीन घोटाला जैसे कार्यों के लिए भी तो कुछ होना चाहिए। विपक्ष से कहना है कि आपको यूएनओ से मिलेगा क्योंकि भ्रष्टाचार की महिमा को विश्व भर में लालू जी ने पहुंचाया है। इनको देश का रत्न तो नहीं मिल सकता, इन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ का रत्न मिलना चाहिए। गिरिराज सिंह का यह बयान देश में नई सियासी बयार को हवा देने वाला है। माना जा रहा है कि आरजेडी की ओर से गिरिराज सिंह के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मांग किससे रहे हैं; नीतीश के लिए भारत रत्न मांगने पर गिरिराज से बोली आरजेडी

दसरअसल, बुधवार को बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेहतरीन व्यक्तित्व बताते हुए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की मांग कर दी। गिरिराज सिंह ने पहले उन्हें अपना नेता बताया और फिर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांग रख दी। उनकी मांग पर देश भर में चर्चा शुरू हो गई। राजद ने गिरिराज सिंह की मांग को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि दोनों जगह उनकी ही सरकार है तो किससे मांग रहे हैं। पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि भारत रत्न क्या है, नोबेल पुरस्कार की मांग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले कहा हमारे नेता हैं, अब भारत रत्न भी मांग लिया; नीतीश पर फिदा हो रहे गिरिराज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।