miscreants damaged Shivling of Dudhnath temple Chhapra Saran Bihar छपरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को बदमाशों ने पहुंचाई चोट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को बदमाशों ने पहुंचाई चोट

रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर की शिवलिंग को बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। पुलिस गांव में पहुंच गई है और कैप कर रही है।

Thu, 14 Aug 2025 10:02 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
छपरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, दूधनाथ मंदिर के शिवलिंग को बदमाशों ने पहुंचाई चोट

अमह खबर बिहार के सारण जिले के छपरा से है जहां आसामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव स्थित बाबा दूधनाथ मंदिर की शिवलिंग को बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। आरोपितों की पहचान के लिए गांव वालों से पूछताछ कर रही है। बड़ी सख्या में पुलिस बल कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर कैंप कर रही है। डीएम और एसपी गांव पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं। शांति बहाल रखने के लिए शांति समिति के सदस्यों को लगाया गया है। इससे पहले रामनवमी के अवसर पर जुलूस पर आसामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की थी जिसमें कई दिनों का माहौल खराब रहा। कई दिनों तक इंटरनेट को भी बंद रखा गया था।

घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैल गई। हालांकि किसी को ऐसा करते देखा नहीं गया। सवेरे पुजारी जब पूजा करने गए तो देखा कि शिवलिंग को चोट पहुंचाई गयी है। स्थानीय थाना को जानकारी दी गयी। सूचना मिलने पर सारण डीएम अमन समीर एसपी आशीष सिन्हा और अन्य पदाधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचे। तबतक काफी भीड़ जुट गई थी। हालांकि किसी ने भी उग्रता नहीं दिखाई। आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गयी।

डीएम अमन समीर ने कहा कि यहां के लोगों ने काफी सहयोग दिया है। आमजनों ने शांति बहाल रखने में काफी समझदारी से काम लिया है। ऐसी हरकत करने वाले की पहचान की जा रही है। मंदिर में पूजा पाठ सामान्य रूप से चल रहा है। डीएम ने आश्वासन दिया है कि जिसने भी यह का किया है उसे प्रशासन बेनकाब करेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।