बिहार की मिंता देवी ने SIR के आवेदन में गलती से जन्म वर्ष 1900 भरा, अब लगाई सुधार की गुहार
पहले उन्होंने अपना आवेदन देते समय गलती से 1900 साल जन्मतिथि में अंकित कर दिया था। इस आधार पर वे 124 साल की हो गई थीं। लेकिन वास्तविक रूप से उनकी उम्र 35 साल है। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने डीपीआरओ के हवाले से दी है।

बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के बाद सीवान जिले की रहने वाली मिंता देवी की उम्र को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। कहा जा रहा है कि SIR के बाद मतदाता सूची में मिंता देवी की उम्र 124 साल बताई गई है। अब मिंता देवी ने इसमें सुधार के लिए आवेदन किया है। जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के सिसवन प्रखंड की रहनेवाली मतदाता मिंता देवी ने ऑन लाइन आवेदन में गलत आवेदन देने के बाद अब पुन: सुधार के लिए आवेदन दिया है।
पहले उन्होंने अपना आवेदन देते समय गलती से 1900 साल जन्मतिथि में अंकित कर दिया था। इस आधार पर वे 124 साल की हो गई थीं। लेकिन वास्तविक रूप से उनकी उम्र 35 साल है। यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ. आदित्य प्रकाश ने डीपीआरओ के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है। डीएम ने बताया है कि जिले के 109- दरौदा विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत मतदान केंन्द्र संख्या 94 कन्या उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरजानीपुर बायां भाग, प्रखण्ड सिसवन में मिंता देवी, पति-धंनजय कुमार सिंह ने प्रपत्र-06 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए ऑन-लाइन आवेदन पत्र भरा था।
जिसमें जन्म तिथि 15 जुलाई 1900 अंकित किया गया था। 01 अगस्त, 2025 को प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में मतदान केन्द्र संख्या 94 में मिंता देवी, पति धंनजय कुमार सिंह की उम्र 124 वर्ष अंकित पायी गई। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद बीएलओ द्वारा निर्वाचक सूची में अशुद्धि का इंगित करते हुए मिंता देवी से सम्पर्क किया गया और उनका ध्यान उक्त अशुद्धि के संबंध में आकृष्ट किया गया।
इसके बाद मिंता देवी ने सुधारात्मक प्रक्रिया के तहत 10 अगस्त 2025 को प्रपत्र-08 के माध्यम से अपनी निर्वाचक सूची संबंधी अशुद्धि में सुधार हेतु आवेदन दिया गया है, जिसका रेफरेंस आईडी S04109G8C1008251200004 है। उनकी सही जन्मतिथि 15 जुलाई 1990 है नियमानुसार, निर्धारित अवधि में मिंता देवी द्वारा प्राप्त दावे का निष्पादन कर दिया जाएगा।




साइन इन