Minor raped in Bihar Araria on pretext of marriage girl narrated ordeal in hospital बिहार में नाबालिग से हैवानियत, शादी का झांसा देकर रेप; लड़की ने अस्पताल में बताई आपबीती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में नाबालिग से हैवानियत, शादी का झांसा देकर रेप; लड़की ने अस्पताल में बताई आपबीती

  • आरोपी ने परिजनों से मिलवाने के लिए लड़की को अपने गांव बुलाया और खेत में ले जाकर रेप किया।

Fri, 4 April 2025 01:07 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share
बिहार में नाबालिग से हैवानियत, शादी का झांसा देकर रेप; लड़की ने अस्पताल में बताई आपबीती

बिहार के अररिया में एक नाबलिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। लड़की से प्रेमी ने शादी का झांसा देकर रेप किया। घायल पीड़िता का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है जहां उसने पुलिस और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है। एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। आरोपी ने शादी के पहले अपने परिवार से मिलवाने की बात कहकर अपने गांव बुलाया था।

जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद अरबाज फारबिसगंज थाना के चकोरवा गांव का निवासी है। एक साल से पीड़िता से वह बात करता था। दोनों के बीच बात शादी करने तक पहुंच गई थी। हालांकि किसी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी नहीं दीष गुरुवार को अरबाज ने अपने परिवार वालों से मिलाने के लिए लड़की को अपने गांव बुलाया। गांव के बाहर बांध पर बुलाकर घर ले जाने के बहाने उसे खेत में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहरसा से बेगूसराय जा रही युवती को ट्रेन में मिला युवक, लखीसराय ले जाकर गैंगरेप

दुष्कर्म के बाद नाबालिग उसके साथ घर जाने के बजाए अपने घर के लिए भाग चली। भागने के दौरान वह जख्मी भी हो गयी। गिर जाने से उसे सिर में भी चोट आई। घर पहुंचते ही परिजन उसे अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने आपबीती बताई तो सभी लोग चौंक पड़े। लड़की आपबीती बताते हुए रोने लगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भागलपुर में डबल मर्डर से सनसनी, 2 युवकों में झगड़े के बाद चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस की टीम भी वहीं पहुंच गयी। फारबिसगंज थाना पुलिस ने महिला पुलिस को बुलाया। लड़की ने महिला पुलिस पदाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि घटना स्थल की जांच की जाएगी। आरोपी के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। मां के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।