minor girl run away from predator clutch and said they raped me in hotel होटल में बेहोशी का दवा खिला करते थे रेप, बिहार में दरिंदों के चंगुल से भागी नाबालिग लड़की पहुंची थाने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होटल में बेहोशी का दवा खिला करते थे रेप, बिहार में दरिंदों के चंगुल से भागी नाबालिग लड़की पहुंची थाने

सूरज उसके साथ प्रेम करने का नाटक करता था। उक्त किशोरी को रजिया व उसके दोनों पुत्र डेहरी के विभिन्न होटलों एवं अन्य स्थानों पर बेहोशी का टेबलेट खिलाकर देह व्यापार, दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध कराते थे।

Sun, 14 Sep 2025 11:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, रोहतास
share
होटल में बेहोशी का दवा खिला करते थे रेप, बिहार में दरिंदों के चंगुल से भागी नाबालिग लड़की पहुंची थाने

बिहार के रोहतास जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की पर जुल्म की इंतहा कर दी गई। बिक्रमगंज में धनाव पंचायत के जिराखन बिगहा गांव से बहला-फुसला के बेची गई किशोरी दरिंदो के प्रताड़ना से तंग आकर थाने भाग कर आई और अपनी आपबीती सुनाई। किशोरी के बयान पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरियों को बहला फुसला कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने महिला समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं किशोरी को न्यायालय में बयान कराने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जाता है कि युवती को बहला फुसला कर पिछले दो मार्च को गायब कर दिया गया था। जिसे लेकर स्थानीय थाने में मार्च महीने में ही किशोरी के परिजनों ने उसके गायब होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने कांड संख्या 76/25 अंकित कर कार्रवाई कर ही रही थी कि शुक्रवार को गायब हुई किशोरी अचानक भाग कर थाने पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह और उसकी मौना निवासी सहेली पिपरडीह मध्य विद्यालय में पढ़ाई करतीं थी।

स्कूल से फुसला कर ले गए

उसी क्रम में उसकी सहेली व उसकी मां ने बहला फुसला कर स्कूल से ही रोहतास प्रखण्ड के केलाड़ाह गांव अपने मामा के यहां ले गई। जहां दस दिनों तक उसे रखा, उसके बाद वहां से मौसी के यहां नौहट्टा ले गई, जहां उसे एक सप्ताह रखा गया। उसके बाद डेहरी रेलवे स्टेशन पर झक्की बिगहा निवासी रजिया खातून के हाथों बेच दिया। रजिया ने किशोरी को झांसा देकर रखा था कि वह अपने छोटे पुत्र सूरज उर्फ शहजाद अंसारी के साथ उसका विवाह करेगी।

प्यार करने का नाटक करता था सूरज

सूरज उसके साथ प्रेम करने का नाटक करता था। उक्त किशोरी को रजिया व उसके दोनों पुत्र डेहरी के विभिन्न होटलों एवं अन्य स्थानों पर बेहोशी का टेबलेट खिलाकर देह व्यापार, दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध कराते थे। उसी क्रम में किशोरी उनके कुकृत्य से तंग आकर किसी प्रकार किसी से बस भाड़े का व्यवस्था कर नासरीगंज थाने भाग आई।

इस सम्बंध में नासरीगंज अपर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि उक्त संगीन अपराध को लेकर किशोरी के बयान पर डेहरी नगर थाने की जक्खी बीघा निवासी रजिया खातून, उसके दोनों पुत्र बेलाल अंसारी व सूरज उर्फ शहजाद, मौना निवासी किशोरी की सहेली नासरीगंज थाना क्षेत्र के मौना निवासी अंजली कुमारी व उसकी मां उमता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी का न्यायालय में बयान करा स्वजनों के सपुर्द कर दिया गया है। किशोरी की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म जैसे जघन अपराध कराए जाने की पुष्टि हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।