Minor girl raped pregnant by dharmguru in Darbhanga Bihar FIR lodged धर्मगुरु का महापाप? नाबालिग से बार-बार रेप, प्रेग्नेंट होने पर कहा- पैसे लेकर दूसरे से शादी कर लो; FIR दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

धर्मगुरु का महापाप? नाबालिग से बार-बार रेप, प्रेग्नेंट होने पर कहा- पैसे लेकर दूसरे से शादी कर लो; FIR दर्ज

शादी का झांसा देकर बाबा ने लड़की से बार-बार संबंध बनाया। उलड़की नाबालिग है और बाबा का इरादा नहीं भांप पाई। पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई।

Sun, 21 Dec 2025 11:24 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, लहेरियासराय, संवाद सूत्र
share
धर्मगुरु का महापाप? नाबालिग से बार-बार रेप, प्रेग्नेंट होने पर कहा- पैसे लेकर दूसरे से शादी कर लो; FIR दर्ज

बिहार के दरभंगा में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एक मंदिर के कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर नाबालिग की मां ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने कथावाचक श्रवण दास जी महाराज पर उनकी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला को रफा-दफा करने का आरोप मौनी बाबा पर भी लगाया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। महिला पुलिस पदाधिकारी को पीड़िता से पूछताछ और पूरी जानकारी जुटाने का जिम्मा दिया गया है।

आवेदन में उन्होंने कहा है कि किसी कार्यक्रम में वे लोग परिवार के साथ गए थे। वहां श्रवण दास ने उनसे नंबर लिया। फिर वे लोग वहां से आ गए। इसके बाद श्रवण दास यदा-कदा उनकी पुत्री से मिलते थे। 24 फरवरी 2024 को उनके घर आए और बोले कि रूम चाहिए। उन्होंने रूम दे दिया। वे 12 मार्च 2024 को फिर मेरे घर आए। दोपहर का समय था। उस समय घर में मैं नहीं थी। शादी का झांसा देकर उनकी पुत्री से संबंध बनाया। उसके बाद बाबा उसकी बेटी से बार बार संबंध बनाने लगे। लड़की नाबालिग है और वह बाबा का इरादा नहीं भांप पाई। बार बार रेप के कारण उनकी पुत्री गर्भवती हो गई। धमकी देकर उन्होंने गर्भपात करा दिया।

यह बात मौनी बाबा तक गई। परिजनों ने जब उनसे शिकायत की तो 29 नवंबर 2024 की रात में उन लोगों ने पुत्री की शादी करा दी। उसके बाद बोला गया कि सामाजिक शादी भी करवा दूंगा। पर अब बात नहीं मान रहे हैं। बोल रहे हैं कि पैसे ले लो और दूसरी शादी कर लो। महिला थानाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई की जा रही है। कथावाचक की इस करतूत से इलाके में आक्रोश पनप रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।