minor boy shot dead during harsh firing in bihar sitamarhi by groom boss who came from uttar pradesh यूपी से बिहार आए दूल्हे के बॉस ने शादी में की हर्ष फायरिंग, लड़के की मौत; स्कॉर्पियो छोड़ भागा आरोपी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

यूपी से बिहार आए दूल्हे के बॉस ने शादी में की हर्ष फायरिंग, लड़के की मौत; स्कॉर्पियो छोड़ भागा आरोपी

बारात में शामिल होने यूपी से आए दूल्हे के बॉस ने अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की थी, जिसमें एक बाराती की मौत हो गई। आरोपित हथियार लेकर फरार है, लेकिन उसकी गाड़ी से इटावा (यूपी) का लाइसेंस मिला है।

Tue, 10 Feb 2026 07:25 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सुप्पी, सीतामढ़ी
share
यूपी से बिहार आए दूल्हे के बॉस ने शादी में की हर्ष फायरिंग, लड़के की मौत; स्कॉर्पियो छोड़ भागा आरोपी

बिहार के सीतामढ़ी जिले में हर्ष फायरिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। सु्प्पी थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव में रविवार रात शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। गंभीर रूप से जख्मी किशोर की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के सरहंचिया गांव निवासी रविंद्र साह के पुत्र रोशन कुमार (14) के रूप में की गई है। वर-वधू पक्ष के लोग फरार हैं। बताया गया कि आरोपित दूल्हे का 'बॉस' है और यूपी से बारात में शामिल होने आया था।

सदर एसडीपीओ-1,राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो लोगों के शरीर पर खून लगा था। रमनगरा निवासी दिनेश साह की पुत्री की शादी औराई के सरहंचिया निवासी उपेंद्र साह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के साथ हो रही थी। रात द्वारपूजा के लिए निकल रही थी, तभी उसमें शामिल एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली सीधे रोशन को जा लगी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से दो खोखे, शराब की दो बोतल, एक स्कॉर्पियो व बाइक जब्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिला स्पर्म किसका है, 10 और लोगों का DNA टेस्ट

बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान बंदूक से निकली गोली से किशोर की मौत के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसके बाद वह अपनी स्कॉर्पियो छोड़कर हथियार के साथ फरार हो गया। पुलिस को जांच के दौरान आरोपित की गाड़ी से हथियार का लाइसेंस मिला है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से निर्गत है।

सदर एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने दल-बल के साथ रात में ही जांच शुरू की। पुलिस ने संदिग्धों के घरों पर छापेमारी कर उस हथियार के कई कारतूस भी बरामद किए हैं, जिससे फायरिंग की गई थी। इधर, घटना के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी गायब हो गए। हालांकि, ग्रामीणों ने दूल्हे को रोककर देर रात शादी संपन्न कराई।

सदर एसडीपीओ-1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बारात में शामिल होने यूपी से आए दूल्हे के बॉस ने अपने लाइसेंसी हथियार से हर्ष फायरिंग की थी, जिसमें एक बाराती की मौत हो गई। आरोपित हथियार लेकर फरार है, लेकिन उसकी गाड़ी से इटावा (यूपी) का लाइसेंस मिला है। हिरासत में लिए गए लोगों के घर से कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिला स्पर्म किसका है, 10 और लोगों का DNA टेस्ट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।